JEE Main 2026 Result: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट में देरी का बोनस नंबर से क्या है…

0
JEE Main 2026 Result: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट में देरी का बोनस नंबर से क्या है…
JEE Main 2026 Result: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट में देरी का बोनस नंबर से क्या है कनेक्शन? जानें कटऑफ में क्या बदलाव होगा

जेईई मेन 2026

JEE Main 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 12 फरवरी को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी करने वाला था. इस तरह की चर्चाएं थी कि सुबह जेईई मेन सेशन 1 की फाइलन आंसर-की जारी की जाएगी और शाम को रिजल्ट जारी होगा, लेकिन उससे पहले देर रात NTA ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया कि अब जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट 16 फरवरी को जारी होगा. रिजल्ट जारी करने के प्रोसेस को कुल 4 दिन के लिए टाल दिया गया. अब सवाल ये है कि क्या रिजल्ट जारी करने में देरी का बोनस नंबर से कुछ कनेक्शन है? सवाल ये भी अगर बोनस नंबर जारी किए जाते हैं तो इससे जेईई मेन 2026 सेशन 1 की कटऑफ में कितना बदलाव आएगा?

आइए, इस पर विस्तार से बात करते हैं. जानते हैं कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट जारी करने में देरी के पीछे क्या संभावित कारण हैं? जानेंगे कि क्या जेईई मेन 2026 सेशन 1 के कैंडिडेट्स को बोनस नंबर मिल सकते हैं? साथ ही जानंगे कि बोनस नंबर मिलने से कटऑफ पर कितना असर पडे़गा?

CFI ने 17 एरर बताए

असल में जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट घोषित होने में देरी की संभावनाएं प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की साथ ही लगने लगी थी. कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) ने प्रोविजनल आंसर-की में 17 एरर होने का दावा करते हुए इसकी जानकारी NTA काे दी थी. CFI ने दावा किया था कि 17 में से 10 सवाल सीधे गलत थे, तो वहीं 7 सवाल तकनीकी रूप से गलत थे. CFI ने 10 सवालों के नुकसान के एवज में बोनस नंबर देने की मांग NTA से की थी.

6 सवाल हो सकते हैं ड्राप, बोनस नंबर मिलेंगे

जेईई मेन 2026 सेशन 1 के रिजल्ट में देरी का कारण इसी को माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 के प्रश्न पत्रों के सेट में गलतियों की पहचान के बाद NTA ने इसको लेकर अपना प्रोसेस शुरू किया है. इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि NTA ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 के 6 सवालों को गलत पाया है, जिन्हें ड्राप किया जा सकता है. इसके एवज में NTA बोनस नंबर दे सकता है. इसी वजह से रिजल्ट जारी करने में देर हुई है.

बोनस नंबर से कटऑफ पर पड़ेगा असर

NTA के नियमों के अनुसार एक सवाल ड्राप होने की स्थिति में कैंडिडेट्स को 4 नंबर बोनस के रूप में दिए जाते हैं. ऐसी स्थिति में उन कैंडिडेट्स को भी बोनस नंबर दिए जाते हैं, जिन्होंने सवाल का जवाब गलत या दिया ही नहीं हो. एक्सपर्ट का मानना है कि NTA अगर कुछ कैंडिडेट्स को बोनस नंबर देता है तो इससे कटऑफ प्रभावित होगी. मसलन, नॉर्मालाइजेशन के तहत दूसरे कैंडिडेट्स भी बोनस नंबर से प्रभावित होंगे और पर्सेंटाइल में फर्क आएगा.

ये भी पढ़ें –JEE Main 2026 सेशन 1 के क्वेश्चन पेपर्स में 17 गलतियां! बोनस नंबर देने की मांग, जानें क्या होगा बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी… यूपी में 72 घंटे बाद बारिश, हिमाचल में बर्फबारी … – भारत संपर्क| NEET छात्रा केस: पटना में अमिताभ दास के घर छापेमारी, पूर्व IPS को अपने साथ…| Shahid Kapoor Education: ‘ओ रोमियो’ स्टार शाहिद कपूर कितने पढ़े-लिखे हैं? – भारत संपर्क| JEE Main 2026 Result: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट में देरी का बोनस नंबर से क्या है…| Valentine’s Day Bouquet: फूलों का गुलदस्ता हुआ पुराना ! इन चीजों से बनवाएं लेडी…