Job: IGNOU के स्टूडेंट्स और पूर्व छात्रों के लिए नौकरी का मौका, कई शहरों में…

0
Job: IGNOU के स्टूडेंट्स और पूर्व छात्रों के लिए नौकरी का मौका, कई शहरों में…
Job: IGNOU के स्टूडेंट्स और पूर्व छात्रों के लिए नौकरी का मौका, कई शहरों में लगेगा रोजगार मेला, जानें डिटेल्स

इग्नू रोजगार मेला

Job: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में पढ़ रहे और इग्नू से पढ़ाई पूरी कर चुके स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. इग्नू अपने रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स और पूर्व छात्रों को नौकरी के अवसर देने जा रहा है. ये दूसरा मौका है, जब इग्नू अपने रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स और पूर्व छात्रों के लिए रोजगार मेला आयोजित करने जा रहा है. यानी इग्नू में रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स और पूर्व छात्रों के लिए नौकरी का मौका है. इग्नू की तरफ से आयोजित होने वाला रोजगार इस बार देश के 6 शहरों में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

आइए जानते हैं कि इग्नू का रोजगार मेला देश के किन शहरों में कब आयोजित होगा? साथ ही जानेंगे कि इग्नू में रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स और पूर्व छात्र कैसे इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं? जानेंगे कि कौन सी कंपनियां इस रोजगार मेले में शिरकत करने जा रही हैं?

10 से 13 फरवरी तक रोजगार मेला, जानें कैसे हो सकते हैं शामिल

इग्नू अपने रजिस्टर्ड और पूर्व छात्रों के लिए 4 दिन का रोजगार मेला आयोजित करने जा रहा है. ये रोजगार मेला 10 से 13 फरवरी तक आयोजित होगा. 4 दिन तक चलने वाले रोजगार मेले में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स और पूर्व छात्रों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन पर जाकर ऑनलाइन कराया जा सकता है.

कुल जमा इग्नू ने ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट IGNOU स्टूडेंट्स और पूर्व छात्रों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए कहा है. इग्नू ने कहा कि राेजगार मेले में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स सेअच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स की उम्मीद की जाती है और उन्हें अपडेटेड CV, सरकार द्वारा जारी फोटो ID, IGNOU ID कार्ड, पैन कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, शिक्षा प्रमाण पत्र और मार्कशीट (ओरिजिनल और फोटोकॉपी) के साथ-साथ अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) के साथ फॉर्मल कपड़ों में रिपोर्ट करना होगा।

6 सेंटर्स पर रोजगार मेला

इग्नू का कैंपस प्लसमेंट सेल रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है. ये रोजगार मेला इग्नू के 6 रीजनल सेंटर्स पर 4 दिन तक आयोजित किया जाएगा. इन सेंटर्स में बीजापुर, मुंबई, नागपुर, पुणे, बेंगलुरु और देहरादून शामिल हैं. महत्वपूर्ण ये है कि इस रोजगार मेले में देशभर से स्टूडेंट्स और पूर्व छात्र शामिल हो सकते हैं. शामिल हाेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

इग्नू की कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल ने कहा कि यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री के अनुसार कुशल कार्यबल तैयार करने के एजेंडे के लिए प्रतिबद्ध है, सीखने को रोजगार से जोड़ना IGNOU की पहचान रही है.ऐसी पहल IGNOU के उन प्रयासों को दर्शाती हैं, जिनका उद्देश्य अंतिम छोर तक स्टूडेंट्स की सेवा करना है.

इग्नू रोजगार मेले में ये कंपनियां करेंगी आएंगी

इग्नू रोजगार मेले में फिनटेक, IT और BPO सेक्टर की प्रमुख कंपनियों आएंगी, जो असिस्टेंट रिलेशनशिप मैनेजर, कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, HR, सेल्स एक्सपर्ट, कलेक्शन ऑफिसर जैसे पदों पर कैंडिडेट्स की भर्ती करेगी. इग्नू ने स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में कंपनियां आकर्षक सैलरी पैकेज और इंसेंटिव के साथ महत्वपूर्ण पदों पर भर्तियां करेंगी.

ये भी पढ़ें-फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में बनाएं करियर, इग्नू ने शुरू किया BSc कोर्स, जानें एडमिशन से लेकर नौकरी-सैलरी तक की डिटेल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निकांत जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, HC ने भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का माम… – भारत संपर्क| *श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन जशपुर में उमड़ा भक्तिरस, धूमधाम से निकली…- भारत संपर्क| चीन में दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैवल मूवमेंट, लूनर न्यू ईयर के दौरान यात्रा करेंगे 9.5… – भारत संपर्क| बिहार के बौद्ध सर्किट में भागलपुर की ‘ग्रैंड एंट्री’… नालंदा-बोधगया के…| लाइक्स और व्यूज के लिए लड़कों ने कार के ऊपर चढ़कर बनाई रील, वायरल हुआ खतरनाक स्टंट का…