“रोहन आत्महत्या कांड” में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आगे आये – करण – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
“रोहन आत्महत्या कांड” में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आगे आये – करण – भारत संपर्क न्यूज़ …

रायगढ़। बीते कल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बंदे अली फातमी कॉलोनी में फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले मामले में श्याम भक्त करण चौधरी ने मृतक रोहन देवांगन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शांतिपूर्ण बैकुंठ गमन की कामना की।

युवा श्याम भक्त करण चौधरी ने कहा कि इस असीम दुख की घड़ी में पूरा रायगढ़ पीड़ित परिवार के साथ है और उन्हें इस दुःखद घटना की जानकारी सोशल मीडिया और स्थानीय अखबार से मिली है जिसे पढ़कर उन्हें निजी स्तर पर गहरा दुःख पहुंचा है और वे चाहते है कि अगर इस बात में तनिक भी सच्चाई है कि मृतक रोहन देवांगन ने सट्टा खाईवालों और उनके गुर्गों द्वारा किये तकादे से त्रस्त होकर खुदकुशी की है…? तो इस मामले में शहर के सर्वसमाज खासकर देवांगन समाज को खुलकर आगे आना चाहिए और मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए, जैसा कि 3 वर्ष पूर्व युवा कारोबारी मयंक मित्तल के आत्महत्या मामले में सर्वसमाज ने मृतक और उसके परिजनों को न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न मैदा, न मार्केट के सॉस…प्रोटीन और फाइबर से भरपूर पिज्जा बनाएं घर पर, नोट…| Ajab Gajab! हैदराबाद के टेकी ने लिया ऐसा फैसला, पत्नी भी रह गई दंग, लोगों से पूछा- आप…| शादी की बात करनी ही थी… तभी आ धमके गर्लफ्रेंड के दो भाई, बॉयफ्रेंड का ब्ल… – भारत संपर्क| बिहार में सड़क हादसों में 50,000 लोगों की मौत, सरकार बोली- पूरे राज्य में…| “रोहन आत्महत्या कांड” में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आगे आये – करण – भारत संपर्क न्यूज़ …