Kartik Aaryan Movie: कार्तिक आर्यन की फिल्म में Toxic की एक्ट्रेस बनेगी हीरोइन?… – भारत संपर्क

0
Kartik Aaryan Movie: कार्तिक आर्यन की फिल्म में Toxic की एक्ट्रेस बनेगी हीरोइन?… – भारत संपर्क
Kartik Aaryan Movie: कार्तिक आर्यन की फिल्म में Toxic की एक्ट्रेस बनेगी हीरोइन? रुक्मिणी वसंत से हो रही बातचीत

कार्तिक आर्यन

Kartik Aaryan Upcoming Movie: कार्तिक आर्यन दिसंबर 2025 में ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म लेकर आए थे, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे नजर आई थीं. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 30.90 करोड़ रुपये की कमाई की और फ्लॉप रही. इ, फिल्म के फ्लॉप होने के बाद कार्तिक आर्यन अपनी नई फिल्मों पर जुट गए हैं. कार्तिक के खाते में चार ऐसी फिल्में हैं, जिनके जरिए वो 2026 और 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकते हैं. इन्हीं में से एक है ‘किल’ के डायरेक्टर संग कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म. काफी वक्त से इस फिल्म की चर्चा है.

करण जौहर की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के बाद कार्तिक आर्यन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. हाल ही में खबर आई थी कि कार्तिक आर्यन जल्द ही साल 2023 की हिट फिल्म ‘किल’ के डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं, जो एक एक्शन-एडवेंचर मूवी होगी. टी सीरीज के बैनर तले बनने जा रही निखिल नागेश भट्ट संग कार्तिक आर्यन की फिल्म में लीड एक्ट्रेस को लेकर अहम खबर मिली है.

कार्तिक आर्यन संग बनेगी रुक्मिणी की जोड़ी?

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट और कार्तिक आर्यन के बीच इस फिल्म पर बातचीत आखिरी स्टेज में है. वहीं, अब बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि टी सीरीज के आने वाले प्रोडक्शन में कार्तिक आर्यन के साथ फीमेल लीड रोल के लिए साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत से बातचीत हो रही है. प्रोजेक्ट अभी शुरुआती स्टेज में है और मेकर्स को अभी कास्ट फाइनल करके फ्लोर पर जाना बाकी है.

यह भी पढ़ें – 2025 में भले ही नहीं चला कार्तिक आर्यन का सिक्का, पर 2026-27 में इन फिल्मों से हिला देंगे बॉक्स ऑफिस

शुरुआती स्टेज में बातचीत

स्टूडियो या एक्टर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. रिपोर्ट्स की मानें तो कि बातचीत अभी शुरुआती है और फिल्म अभी भी स्क्रिप्टिंग और पैकेजिंग स्टेज पर बन रही है. इसका मतलब ये भी है कि ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले टाइमलाइन, सपोर्टिंग कास्ट और फाइनल क्रिएटिव टीम में बदलाव हो सकता है. हालांकि, अभी पूरी तरह से कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि इस फिल्म को निखिल नागेश भट्ट डायरेक्ट करेंगे. निखिल को जॉनर स्टोरीटेलिंग पर उनके कंट्रोल के लिए पहचाना जाता है.

यह भी पढ़ें – कौन हैं यश की टॉक्सिक की Rukmini Vasanth? कांतारा: चैप्टर 1 में विलेन बन जिसने सभी को चौंकाया

कौन हैं रुक्मिणी वसंत?

जानकारी के लिए बता दें कि रुक्मिणी वसंत जो कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने ‘बीरबल’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की और ‘सप्त सागरदाचे एलो’ से उन्हें ज्यादा पहचान मिली. इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें कन्नड़ में बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला. रुक्मिणी वसंत जल्द ही यश स्टारर टॉक्सिक में नजर आने वाली हैं, जो 19 मार्च को रिलीज होदी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश – भारत संपर्क न्यूज़ …| Noida News: 15 साल का रिलेशन, एक कार के अंदर खत्म… क्या शादी के लिए सुमित… – भारत संपर्क| Home Remedies: गलती से चाय से जीभ जल जाए तो क्या करें? देसी घी से चीनी तक…ये…| अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण,…- भारत संपर्क| सऊदी-UAE तनाव के बीच अबूधाबी पहुंचे मुनीर, लोन राहत के लिए दिया धन्यवाद – भारत संपर्क