गुरु नानक जयंती प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में हुआ कीर्तन,…- भारत संपर्क

0

गुरु नानक जयंती प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में हुआ कीर्तन, अटूट लंगर में लोगों की रही भीड़, आकर्षक लाइटिंग से सजाए गए हैं गुरुद्वारा

कोरबा। मिटी धुंध जग चानन होगा, सतगुरु नानक प्रगटिया, कलि तारण गुरुनानक आया… की गूंज प्रकाश पर्व पर हर ओर गूंजती रही। प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारा कमेटियों द्वारा एक पखवाड़े से तैयारी शुुरु कर दी गई थी। दो दिन पूर्व टीपी नगर स्थित गुरुद्वारा कमेटी द्वारा नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई थी। नगर कीर्तन में काफी तादाद में समाज के लोगों ने सहभागिता निभाई थी। शुक्रवार को सिख समुदाय द्वारा भव्य तरीके से प्रकाश पर्व मनाया गया।
सुबह से गुरुद्वारा में लोगों की भीड़ उमड़ना शुरु हो गई थी। गुरुद्वारा को आर्कषक रुप से सजाया गया था। खासतौर पर प्रकाश पर्व के लिए विशेष साज सज्जा की गई थी। शाम को गुरुद्वारों की चमक देखते ही बन रही थी। रात में समाज के लोगों ने घरों में दीप माला की। घरों में पूजा पाठ किया गया। बच्चों ने पटाखें जलाएं। शहर में विशेष तौर पर टीपी नगर स्थित गुरुद्वारा में आयोजन किया गया। यहां अखण्ड पाठ का आयोजन किया गया। विशेष कीर्तन जत्थों के द्वारा अखण्ड पाठ किया गया। गुरुद्वारे में लोगों ने एक दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाइयां दी। छोटों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया। वहीं गुरुद्वारा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एक साथ गुरुवाणी सुनीं। दोपहर दो बजे तक गुरु वाणी के बाद अटूट लंगर का शुरु हुआ, जो कि देर रात तक चलता रहा। प्रकाश पर्व के अवसर में गेवरा स्थित गुुरुदारे में भी विशेष आयोजन किया गया। सुबह से अखंड पाठ किया गया। हजुरी रागी जत्था द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। इससे सुनने के लिए समाज के अधिक संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। इसके बाद दोपहर तक अटूट लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम होते ही सिख समुदाय के लोग अपने घरों में प्रकाश उत्सव मनाएंगे। घरों में प्रकाश व्यवस्था की गई है। आकर्षक लाइटें, दीयें, झालरों से घर जगमगा रहे थे। वहीं बच्चे पटाखें जलाकार खूब आतिशबाजी करेंगे। दीवाली की तरह घर प्रकाश पर्व में रौशन किए गए । इसी तरह प्रसाद का भी वितरण किया गया। शहर सहित उपगरीय क्षेत्र बालको, कुसमुंडा, कटघोरा, दीपका सहित कई उपनगरीय क्षेत्रों में धूमधाम के साथ पर्व मनाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमास आतंकवादी संगठन नहीं…तुर्की राष्ट्रपति बोले-गाजा में नरसंहार कर रहा इजराइल – भारत संपर्क| PKL 2025: बेंगलुरु बुल्स की गुजरात पर रोमांचक जीत, यूपी योद्धाज ने तमिल थला… – भारत संपर्क| Guess Who: कभी भूखे पेट नौकरी ढूंढने निकला था ये डायरेक्टर, अब बेटी है 550 करोड़… – भारत संपर्क| Viral Video: मेट्रो में बंदे ने किया ऐसा डांस, देखकर बोले लोग- नाच ये रहा और शर्म…| पढ़ाई या कम्प्यूटर स्क्रीन पर लंबे समय तक काम! 20:20:20 वाले नियम से आंखों को…