कांच या स्टील में…खाना पैक करने के लिए कौन सा कंटेनर है बेस्ट? जानें
कांच या स्टील…कौन है बेहतर? Image Credit source: Getty Images
ऑफिस जाना हो, स्कूल जाना हो या फिर कहीं सफर पर…खाना घर से पैक करना आम बात है. खाना पैक करने के लिए अमूमन घरों में कांच, स्टील और प्लास्टिक कंटेनर या टिफिन का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन सेहत के लिए लिहज से अब ज्यादातर लोगों की पसंद कांच और स्टील के टिफिन ही बन रहे हैं. प्लास्टिक में गर्म खाना रखने या फिर गर्म करने से खाना रखने से हानिकारक रसायन (जैसे BPA और थैलेट्स) पिघलकर भोजन में घुल जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग अब स्टील या फिर कांच कंटेनर का यूज कर रहे हैं. ये दोनों ही सेफ टू यूज हैं.
लेकिन फिर भी अब कांच और स्टील के कंटेनर को लेकर भी एक बहस छिड़ गई है कि दोनों में से कौन सा ज्यादा बेहतर है? क्योंकि गलत कंटेनर में रखा खाना न सिर्फ जल्दी खराब हो सकता है, बल्कि उससे सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि, कांच और स्टील में से कौन सा टिफिन या कंटेनर खाना पैक करने के लिए ज्यादा बेहतर है.
ये भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए सबसे अच्छा फल, सब्जी और आटा, डायटीशियन ने बताया
कांच के कंटेनर में क्यों पैक करना चाहिए खाना?
कांच के कंटेनर को सबसे सुरक्षित माना जाता है क्योंकि यह खाने के साथ किसी तरह का केमिकल रिएक्शन नहीं करता. इसमें रखा खाना लंबे समय तक फ्रेश रहता है और किसी तरह की स्मेल भी नहीं आती है. सबसे खास बात माइक्रोवेव में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी है. जैसे इसका इस्तेमाल काफी संभलकर करना चाहिए, क्योंकि गिरने पर टूट जाता है. वजन में भारी होता है. बच्चों के टिफ़िन के लिए थोड़ा असुरक्षित हो सकता है.
स्टील के कंटेनर में क्यों रखें खाना?
भारत में स्टील के बर्तन और कंटेनर लंबे समय से इस्तेमाल किए जा रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि, ये मजबूत और टिकाऊ होते हैं. गिरने पर टूटते नहीं है और कैरी करने में भी हल्के होते हैं. इनमें खाना भी गर्म रहता है. लेकिन इसके भी कुछ नुकसान है. जैसे हर तरह का स्टील कंटेनर एक-सा नहीं होता. ऐसे में बहुत ज़्यादा खट्टा या नमकीन खाना लंबे समय तक रखने से स्वाद बदल सकता है. माइक्रोवेव में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता
कम क्वालिटी स्टील सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
ऑफिस और बाहर ले जाने के लिए क्या बेहतर?
अगर आपको रोज ऑफिस या स्कूल के लिए खाना ले जाना है, तो स्टील का कंटेनर ज्यादा बेहतर माना जाता है क्योंकि यह हल्का और मजबूत होता है. वहीं, घर में खाना स्टोर करने या फ्रिज में रखने के लिए कांच का कंटेनर सबसे अच्छा ऑप्शन है.
सेहत के हिसाब से कौन-सा कंटेनर बेस्ट?
सेहत की बात करें तो कांच सबसे सेफ माना जाता है क्योंकि इसमें किसी तरह का केमिकल नहीं निकलता है. लेकिन रोज़ाना के इस्तेमाल और सफर के लिए स्टील ज्यादा प्रैक्टिकल है. वहीं, अगर आपके ऑफिस में खाना गर्म करने की सुविधा है तो कांच का कंटेनर ही ज्यादा बेहतर ऑप्शन है. यानी कुल मिलाकर कहें तो, सेहत के लिहाज से कांच बेहतर है और सुविधा के लिहाज से स्टील. आप अपनी जरूरत के मुताबिक, किसी को भी चुन सकते हैं.
ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि का व्रत खोलने के बाद इन चीजों को खाएं, बनी रहेगी एनर्जी
