मछली पालन हेतु पंचायत के तालाबों का होने लगा पट्टा आबंटन,…- भारत संपर्क

0

मछली पालन हेतु पंचायत के तालाबों का होने लगा पट्टा आबंटन, मछुआरों को मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ

कोरबा। छ.ग. शासन की “नवीन मछुआ नीति अनुसार” ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत के 12 तालाब 23.00 हे. जलक्षेत्र का मछली पालन हेतु 10 वर्षीय पट्टा आबंटित करने हेतु कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिससे 02 पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति एवं 10 मछुआ समूहों के 149 सदस्य लाभान्वित होंगे। सभी पट्टा धारक शासन की योजनांतर्गत प्रदाय की जाने वाली समस्त योजना मछुआ प्रशिक्षण, मछली पकड़ने हेतु जाल, आईस-बॉक्स, मछली बीज, मछुआ दुर्घटना बीमा, मछली पालन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ मछली पालकों के हितार्थ वर्ष 2024 में लागू की गई नवीन योजना प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना अंतर्गत पंजीकृत कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेगें। कलेक्टर द्वारा कोरबा जिले के मछली पालन हेतु शेष सभी तालाबों को पट्टे पर शीघ्र आबंटित करने हेतु सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रूस के फाइटर जेट को मार गिराने पर नाटो में बनी सहमति, ऐसे होगा एक्शन – भारत संपर्क| Viral: ये क्या हो रहा है भैया…चलती मेट्रो में शख्स ने किया पेशाब! वीडियो देख लोगों…| Jobs Skills Tips: जॉब के लिए अच्छे मार्क्स या टेक्निकल नॉलेज, जानें फ्रेशर्स में…| जिंदगी में जीत हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है पूरी क्षमता से खेलना: वित्त मंत्री ओपी… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Jolly LLB 3 Box Office: अक्षय-अरशद की जुगलबंदी के आगे सनी देओल का एक्शन फेल!… – भारत संपर्क