चोटिल हाथी को छोडकऱ आगे बढ़ा 50 हाथियों का झुंड, दल के…- भारत संपर्क

0

चोटिल हाथी को छोडकऱ आगे बढ़ा 50 हाथियों का झुंड, दल के अन्यत्र जाने से लोगों ने ली राहत की सांस

कोरबा। वनमंडल कोरबा के करतला रेंज अंतर्गत बड़मार, सुईआरा, पीडिया, बोतली व चैनपुर में लगातार उत्पात मचाकर ग्रामीणों एवं वन विभाग के नाक में दम कर देने वाला 50 हाथियों का दल चोटिल हाथी को छोडकऱ आगे का रूख कर लिया है। हाथियों के दल के अन्यत्र जाने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। हाथियों का यह दल धरमजयगढ़ वनमंडल से कुदमुरा के रास्ते एक पखवाड़े पूर्व करतला रेंज में प्रवेश किया था तथा क्षेत्र में लगातार उत्पात मचाकर ग्रामीणों के फसल को रौंद कर नुकसान पहुंचा रहा था। कुछ ग्रामीणों के घरों को भी निशाना बनाते हुए तोड़ दिए थे। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान थे। क्षेत्र में विचरण के दौरान एक हाथी चोटिल भी हो गया था जो ढंग से चल-फिर नहीं पा रहा है। हाथी के चोटिल होने की जानकारी मिलने पर वन विभाग ने तत्काल उपचार कराया और उसे पशु चिकित्सकों की सलाह पर दवा खिलाई। दवा खिलाने के बाद चोटिल हाथी कुछ स्वस्थ जरूर हुआ लेकिन पूरी तरह चल-फिर नहीं पा रहा है जिसके कारण दल से बिछड़ जा रहा है। चोटिल हाथी गत दिनों फिर दल में शामिल हुआ था। एक-दो दिन तक साथ में रहने के बाद हाथियों का दल अब उसे बड़मार के जंगल में छोडकऱ आगे बढ़ गया है। वहीं कुदमुरा रेंज में आए 30 हाथियों का दल दो समूह में बंट गया है। एक समूह में 18 तथा दूसरे में 12 हाथी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छात्रों के भविष्य निर्माण में एक आदर्श शिक्षक की भूमिका विषय…- भारत संपर्क| गूगल ने जताया अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर शोक, होम पेज में किया बड़ा बदलाव – भारत संपर्क| IND vs NZ सीरीज के लिए BCCI की बड़ी तैयारी, मुंबई-अहमदाबाद-बेंगलुरु नहीं, इ… – भारत संपर्क| ‘अनुपमा’ फेम इस एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, पहले दोस्त और अब इस करीबी ने… – भारत संपर्क| थाना कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली दवाई के…- भारत संपर्क