बालको मंडल की महिला मोर्चा की बैठक में शामिल हुई लोकसभा…- भारत संपर्क

0

बालको मंडल की महिला मोर्चा की बैठक में शामिल हुई लोकसभा प्रत्याशी, किसी भी चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका काफी अहम : डॉ सरोज पाण्डेय

कोरबा। शनिवार को जिला कोरबा अंतर्गत बालको मंडल की महिला मोर्चा सम्मेलन में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पाण्डेय शामिल हुई। बैठक में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सुश्री पांडेय आत्मीय स्वागत किया।

डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि महिला मोर्चा के कार्य हर चुनाव में अहम होता है, इसलिए लोकसभा चुनाव में भी घर-घर महिलाओं तक पहुँचने की कोशिश महिला मोर्चा की होगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं को प्राथमिकता देकर पीएम आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन योजना जैसी अनेक योजनाएं चलाई है। अब समय आ गया है कि हम महिलाएं मोदी जी के लिए कुछ दिन समय निकाले औऱ घर-घर पहुँचे। महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने कहा कि सरोज पांडे छत्तीसगढ़ की बेटी है, और बेटी जहां खड़ी हो जाती है वही उनका घर बन जाता है। इसलिए आज बेटी को स्थापित करने की बारी है। उन्होंने कहा कि कोरबा लोकसभा की हर महिला सरोज पांडेय है, इसी सोच के साथ हमें लोकसभा चुनाव में उतरना है। महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अर्चना रुनिजा ने कहा कि सरोज पांडेय के रूप में हमें एक कोहिनूर हीरा मिल गया है, वे ऐसी नेता है जो एक बूथ स्तर के भी कार्यकर्ता से सीधे बात करती हैं। हम सभी महिला मोर्चा के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। आयोजित कमल रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं की पुरस्कृत भी किया गया। अंत में महिला कार्यकर्ताओं के आग्रह पर डॉ सरोज पांडे ने लोकगीत करमा व फाग गीतों पर सामूहिक नृत्य भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, मंदाकिनी त्रिपाठी, सरिता मिश्रा, शिवबालक तोमर, लोकेश चौहान एवं हितानंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CBSE ने 7 शहरों में शुरू किए नए रीजनल ऑफिस, जानें अब काम होने पर आपको कहां जाना…| मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए… – भारत संपर्क न्यूज़ …| शेख हसीना की आवाज अब नहीं सुन पाएंगे बांग्लादेशी, यूनुस सरकार का नया फैसला – भारत संपर्क| 7KM लंबा, नीचे ओपन जिम से लेकर बास्केटबॉल कोर्ट तक… जबलपुर में MP का सबसे… – भारत संपर्क| हाथरस: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व प्रधानाचार्य अरेस्ट, 34 आरोप… – भारत संपर्क