*उत्कल ब्राह्मण समाज के द्वारा पर्यटन स्थल दमेरा में महा रुद्राभिषेक यज्ञ…- भारत संपर्क

0
*उत्कल ब्राह्मण समाज के द्वारा पर्यटन स्थल दमेरा में महा रुद्राभिषेक यज्ञ…- भारत संपर्क

 

जशपुरनगर :- जशपुर के उत्कल ब्राह्मण समाज के द्वारा श्रावण मास शुक्रवार 9 अगस्त 2024 को प्रतिष्ठित पर्यटन स्थल दमेरा में महा रुद्राभिषेक यज्ञ के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में समाज के पुरुष, महिला के साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए भगवान शिव की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं विश्व के कल्याण की कामना की।
रुद्राभिषेक यज्ञ का कार्यक्रम मुख्य पंडित मुकुंद शर्मा (कापू) के कर कमलो द्वारा कराया गया। उक्त कार्यक्रम में जजमान के रूप में विकास महापात्र जशपुर एंव उनके परिवार उपस्थित रहे। रुद्राभिषेक यज्ञ पश्चात उत्कल ब्राह्मण समाज के द्वारा “मा के नाम एक पेड़ अभियान” के तहत वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण किये गए पौधे की सुरक्षा के लिए टी गार्ड लगाई गई। कार्यक्रम का समापन समाज के प्रबुद्धजन द्वारिका महाराज, पंडित नीलांबर नंदे, पंडित वाचस्पति मिश्रा के साथ उत्कल समाज सभी सदस्यों के साथ महिला व बच्चे भी शामिल रहे। पंडित सत्यनारायण नंदे के द्वारा समाज को एकजुट बनाए रखने तथा संगठित रहकर विश्व कल्याण का कार्य किए जाने की प्रेरणा देते हुए युवाओं का उत्साह वर्धन किया गया।
कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम का मंच संचालन पंडित गिरेन्द्र मिश्रा द्वारा कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*जशपुर के युवाओं ने छुआ हिमालय की ऊंचाइयों को, 5350 मीटर की ऊंचाई पर…- भारत संपर्क| मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और… – भारत संपर्क न्यूज़ …| हरभजन सिंह ने पूछा- ये किसका बेटा है? आग की तरह फैली Photo – भारत संपर्क| कनाडा में भारतीय मूल के युवक पर हत्या का आरोप, 27 वर्षीय महिला मिली मृत, फरार आरोपी… – भारत संपर्क| Raigarh: 30 से लक्ष्मीनारायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा उत्सव सप्ताह का भव्य आयोजन,… – भारत संपर्क न्यूज़ …