मॉरीशस PM ने पीएम मोदी से की बात, अगले हफ्ते भारत आएंगे डॉ. रामगुलाम – भारत संपर्क

0
मॉरीशस PM ने पीएम मोदी से की बात, अगले हफ्ते भारत आएंगे डॉ. रामगुलाम – भारत संपर्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने फोन पर बात की. रामगुलाम ने PM मोदी को कॉल किया था. इस बातचीत में दोनों नेताओं ने पिछले साल वाराणसी में हुई मुलाकात के बाद से भारत और मॉरीशस के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सहयोग की प्रगति की समीक्षा की. दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत-मॉरीशस के संबंध खास, ऐतिहासिक और लोगों से जुड़े हुए हैं.

दोनों नेताओं ने इन रिश्तों को आगे और मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया. साथ ही यह भी तय हुआ कि भारत और मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. प्रधानमंत्री ने डॉ. रामगुलाम को अगले हफ्ते भारत आने का निमंत्रण दिया. वे AI इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने भारत आएंगे. यह सम्मेलन अब तक का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन बताया जा रहा है.

समिट में 100 से ज्यादा देश शामिल होंगे

AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन 16 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली में होगा. इसमें 100 से ज्यादा देश, 15 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 100 से ज्यादा CEO और 500 से अधिक सत्र शामिल होंगे.

इस सम्मेलन के तहत AI और इसका प्रभाव विषय पर एक खास Research Symposium भी आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य AI से जुड़े रिसर्च को नीति निर्माण और वास्तविक फैसलों से जोड़ना है. इस रिसर्च सिम्पोजियम को भारत और विदेशों से अच्छा समर्थन मिला है और अब तक 250 से अधिक रिसर्च प्रपोजल मिले हैं.

18 फरवरी को रिसर्च सिम्पोजियम

यह रिसर्च सिम्पोजियम 18 फरवरी 2026 को दिल्ली के भारत मंडपम में होगा. इसका मकसद रिसर्चर्स, पॉलिसी मेकर्स और एक्सपर्ट्स को एक मंच पर लाकर रिसर्च, पॉलिसी और व्यवहार के बीच बेहतर तालमेल बनाना है. आयोजकों को उम्मीद है कि इस सिम्पोजियम से ठोस और लागू किए जा सकने वाले नतीजे, बेहतर सहयोग और जिम्मेदार तरीके से AI अपनाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: क्या US से डर गए खामेनेई? 37 साल में पहली बार सेना की बैठक में नहीं गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन जशपुर में उमड़ा भक्तिरस, धूमधाम से निकली…- भारत संपर्क| चीन में दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैवल मूवमेंट, लूनर न्यू ईयर के दौरान यात्रा करेंगे 9.5… – भारत संपर्क| बिहार के बौद्ध सर्किट में भागलपुर की ‘ग्रैंड एंट्री’… नालंदा-बोधगया के…| लाइक्स और व्यूज के लिए लड़कों ने कार के ऊपर चढ़कर बनाई रील, वायरल हुआ खतरनाक स्टंट का…| *Breaking jashpur- जेसीबी से घर तोड़ने की कोशिश, परिवार पर हमला, दो आरोपी…- भारत संपर्क