अधेड़ ने किया नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास — भारत संपर्क

0
अधेड़ ने किया नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास — भारत संपर्क

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित मोपका में 43 वर्षीय अधेड़ ने नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का प्रयास किया। नाबालिग लड़की किराना सामान लेने दुकान गई थी। इसी समय उस पर मोपका घी कुंड तालाब के पास एलीना कॉलोनी में रहने वाले संदीप शुक्ला की नजर पड़ी। संदीप शुक्ला ने बुरी नियत के साथ किशोरी को पकड़ लिया और उसके नाजुक अंगों पर हाथ फेरने लगा। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह हाथ छुड़ाकर वह भाग कर घर पहुंची और अपने पिता को पूरा किस्सा सुनाया। जिसके बाद सरकंडा थाने में इसकी शिकायत दर्ज की गई ।सरकंडा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर संदीप शुक्ला को गिरफ्तार भी कर लिया है जिसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत अलग से कार्यवाही की जा रही है।


Post Views: 7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किराया जमा नहीं करने पर जेल परिसर की चार दुकानें सील, 1 लाख 29 हजार की वसूली – भारत संपर्क न्यूज़ …| थाईलैंड-कंबोडिया विवाद, डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को जिनपिंग ने नकारा – भारत संपर्क| CGMSC द्वारा दवाओं की गुणवत्ता को लेकर लगातार बरती जा रही है सतर्कता – भारत संपर्क न्यूज़ …| बिग बॉस 19: ‘लव एंगल’ पर छिड़ा घमासान, फरहाना भट्ट पर फूटा प्रणित मोरे का… – भारत संपर्क| *जनपद सदस्य से दुर्व्यवहार पर बवाल : जनपद उपाध्यक्ष ने तहसीलदार सन्ना रोशनी…- भारत संपर्क