खनिज विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, अभियान चलाकर नौ वाहन…- भारत संपर्क

0

लकोरबा। रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन की टीम ने मोर्चा खोल दिया है। टीम द्वारा लगातार जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में कटघोरा और छुरीकला क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने दबिश देकर अवैध रूप से भंडारित रेत जप्त करने की कार्रवाई की है। प्रशासन की कार्रवाई से रेत, मिट्टी, कोयला व खनिज के अवैध भंडारण, परिवहन व उत्खनन करने वालों में हड़कंप मच हुआ है।
बुधवार को कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खनिज जाँच अमला द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण कर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान में कुल नौ वाहनों को जप्त किया गया। जिसमें दो ट्रक, चार हाइवा एक जेसीबी, एक चैन माउंट मशीन व एक टिप्पर शामिल है। साथ ही दो स्थानों में अवैध रेत भंडारण के मामले में 700 घन मीटर रेत जप्त कर खनिज नियमानुसार कार्रवाई प्रचलन में है। कार्रवाई में मिट्टी, रेत एवं कोयला खनिज के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tu Yaa Main Review: सावधान! अगर कमजोर दिल है तो न देखें ‘तू या मैं’, इस फिल्म का… – भारत संपर्क| रहमान डकैत से भी दमदार एंट्री, 17 साल बांग्लादेश से बाहर और लौटते ही तारिक को मिली… – भारत संपर्क| Viral Video: कभी देखा है सांप जैसा कीड़ा? वीडियो ने लोगों को किया कन्फ्यूज; आप भी…| IND vs NAM: कोहली ने 2016 में बनाया जो रिकॉर्ड, हार्दिक पंड्या ने T20 वर्ल्… – भारत संपर्क| धर्म बदलने या शादी करने से किसी की जाति नहीं बदलती, इलाहाबाद HC का बड़ा आदे… – भारत संपर्क