विश्व आदिवासी दिवस मनाने की तैयारी को लेकर मां चोढ़ारानी दाई…- भारत संपर्क

0

विश्व आदिवासी दिवस मनाने की तैयारी को लेकर मां चोढ़ारानी दाई मंदिर में हुई बैठक

कोरबा। आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम मनाने की बैठक मां चोढ़ारानी दाई मंदिर में हुई। जिसमें क्रांति मैदान तीन पेडिंया को चिन्हांकित किया गया और सभी गांवों से सहयोग स्वेच्छानुसार लेने पर सहमति बनी है। बैठक में समाज लोगों ने विश्व आदिवासी दिवस को मनाने के लिए रूपरेखा तैयार की। बोईदा से रैली निकाले जाने का निर्णय भी लिया गया।कार्यक्रम को बेहतर तरीके से मनाने के लिये आयोजन समिति सदस्यों का चयन कर लिया गया है। अध्यक्ष मनोज जगत बोईदा, कार्यवाहक अध्यक्ष दशरथ सिंह कंवर मुरली, उपाध्यक्ष चंदर सिंह मरकाम चोढ़ा, अजमेर सिंह मरकाम अंडीकछार, तामेश्वर सिंह टेकाम उतरदा, धनराज ओड़े बम्हनीकोना, सचिव गोविंद राम कंवर पटवारी उतरदा, यू.एस मरावी शिक्षक बोईदा, कोषाध्यक्ष कार्तिक राम सरुते, चंद्रिका प्रसाद उइके, संगठन सचिव भुवनेश्वर सिंह टेकाम मुड़ापार, राधेश्याम बुड़गनियापारा, रामलाल पोर्ते भेलवाडोंगरी, राजेश जगत झांझ, सलाहकार डीपी कोर्राम सलिहापारा, मंगल सिंह संग्राम सिरली, प्यारे लाल नेताम, नवरतन सिंह कंवर चोढ़ा, बीपी वरकड़े लोटनापारा, राधे सिंह नेटी लोटनापारा, बीर सिंह धनुवार झांझ, मिडिया प्रभारी दुर्गेश मरावी बोईदा,संरक्षक शत्रुहन सिंह करपे का चुना गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ के लिए नए अवसरों का द्वार, मुख्यमंत्री श्री साय…- भारत संपर्क| Viral: बच्चे को ट्रेन में मिला मां जैसा प्यार, वीडियो देखकर आपका भी बन जाएगा दिन| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से…- भारत संपर्क| परेश रावल का ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होना PR स्टंट था? अक्षय कुमार ने खुद बता दिया… – भारत संपर्क| Redmi Note 14 SE 5G से Moto G86 तक, अगले हफ्ते बाजार में तहलका मचाने आ रहे ये 3… – भारत संपर्क