सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस,…- भारत संपर्क

0

कोरबा। भारतीय संस्कृति में माता-पिता को सदैव सर्वोच्च स्थान प्राप्त रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 14 फरवरी को सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या सुषमा बारस्कर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, ओम् तथा भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कक्षा अरुण उदय से पंचम तक के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ सहभागिता की। मंत्रोच्चार के बीच विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का विधिवत पूजन, तिलक और आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मुंह मीठा कराया। इस भावपूर्ण क्षण में कई अभिभावकों की आंखें नम हो उठीं। अभिभावक कमलेश वैष्णव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जहां पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में वेलेंटाइन डे मनाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, वहीं भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु इस प्रकार का आयोजन अत्यंत सराहनीय है।
प्राचार्या श्रीमती बारस्कर ने अपने उद्बोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दौर में बच्चे और अभिभावक अपना अधिकांश समय मोबाइल पर व्यतीत करते हैं, जबकि उन्हें एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन आचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रभारी आचार्या सरिता भारिया, समस्त आचार्यगण, अभिभावक बंधु-भगिनी तथा विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया का डबल फायदा, ऑस्ट्रेलिया … – भारत संपर्क| ईरान पर तालिबान ने अमेरिका को दिखाए तेवर, कहां खड़ा है पाकिस्तान? – भारत संपर्क| Randhir Kapoor: ‘मुझे गोद ले लो…’ अमीर बेटियां करिश्मा-करीना से मांगी थी पिता… – भारत संपर्क| Viral Video: इसे कहते हैं असली टैलेंट! बुजुर्ग महिला ने अपनी सिंगिंग से हर किसी को…| Raigarh: डॉ. आर. पटेल हॉस्पिटल के सर्जन्स का कमाल: एक ही मरीज में दो अलग-अलग हिस्सों… – भारत संपर्क न्यूज़ …