छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा – भारत संपर्क न्यूज़ …

 

छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मैन‘ पर्वतारोहण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है। ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में आज 15 अगस्त को तिरंगा फहरा दिया है। राहुल, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को (7,310 फिट) की ऊंची चोटी पर चढ़ाई किया, जो कि महाद्वीपो के पहाड़ो की ऊँचाई की रैंकिंग में सातवाँ चोटी है।
राहुल गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के दिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में तिरंगा फहराया है। उन्होंने माउंट कोज़िअस्को की चोटी से छत्तीसगढ़ की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अपने वीडियो संदेश में कहा कि ‘माउंट कोज़िअस्को की टॉप पर आज छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का भी वाचन किया।’ यह अभियान दिल्ली के मिशन पॉसिबल द्वारा आयोजित अभियान का हिस्सा है। इस अभियान में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कुल 11 पर्वतारोही शामिल थे। अभियान का नेतृत्व हरियाणा के नरेंद्र यादव ने किया। पर्वतारोहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार 14 अगस्त की रात 2 बजे लास्ट कैम्प से की और सुबह साढ़े 9 बजे के करीब चोटी पर सफलता प्राप्त की। इस दौरान तापमान लगभग-4 से -5 डिग्री सेल्सियस के बीच था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गर्मी में बनाएं गोंद कतीरा की ये 4 टेस्टी ड्रिंक, हेल्थ भी रहेगी दुरुस्त| Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलेंगी दिशा पाटनी की बहन खुशबू, रोहित शेट्टी के… – भारत संपर्क| *big breaking:-जंगल में मिले हड्डी के टुकड़ों से खुली लापता युवक के जघन्य…- भारत संपर्क| प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत! रात की पदयात्रा में नहीं आए, निराश हो… – भारत संपर्क| बिहार में बुनकरों को बड़ी सौगात… बिजली सब्सिडी से क्लस्टर विकास तक कई…