सांसद ने निरस्त किये सभी कार्यक्रम,रश्मि सिंह के निधन पर डॉ….- भारत संपर्क

0

सांसद ने निरस्त किये सभी कार्यक्रम,रश्मि सिंह के निधन पर डॉ. महन्त अस्पताल पहुंचे

 

कोरबा। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री व समाज सेविका रश्मि सिंह (धर्म पत्नि डॉ.जयपाल सिंह) के आकस्मिक दु:खद निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ. महन्त कहा कि रश्मि सिंह के रात्रि 8 बजे दुखद निधन की खबर ने मन को बेहद दुखित कर दिया है। कुछ समय पहले ही उनसे मुलाकात हुई थी। रश्मि सिंह के निधन की जानकारी होते ही डॉ. चरणदास महन्त, ज्योत्सना महन्त, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सूरज महन्त, हरीश परसाई,मनीष शर्मा आदि एनकेएच हॉस्पिटल पहुंचे। इनके पहुंचने तक पार्थिव देह को मर्च्युरी में शिफ्ट कर दिया गया था। डॉ. जयपाल सिंह का भी स्वास्थ्य खराब है और वे हॉस्पिटल में भर्ती हैं। डॉ.महंत ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली व बेहतर इलाज के लिए कहा। इस दु:खद घटनाक्रम उपरांत सांसद ज्योत्सना महंत ने रविवार के अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन में सोशल मीडिया इन्फलुएंसर्स के लिए नया नियम, बिना योग्यता संवेदनशील विषयों पर… – भारत संपर्क| Viral Video: बैठे-बैठे दिल्ली मेट्रो में हुई जबरदस्त लड़ाई, मौका मिलते ही बंदे ने कर…| Amitabh Bachchan National Awards: अमिताभ बच्चन ने इन 4 फिल्मों के लिए जीते नेशनल… – भारत संपर्क| रायगढ़ में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख की संपत्ति… – भारत संपर्क न्यूज़ …| बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित – मुख्यमंत्री विष्णु… – भारत संपर्क न्यूज़ …