Mrunal Thakur: ’10 करोड़ खर्च करूं तब भी…’ धनुष संग शादी की खबरों पर फिर आया… – भारत संपर्क

0
Mrunal Thakur: ’10 करोड़ खर्च करूं तब भी…’ धनुष संग शादी की खबरों पर फिर आया… – भारत संपर्क
Mrunal Thakur: '10 करोड़ खर्च करूं तब भी...' धनुष संग शादी की खबरों पर फिर आया मृणाल का बयान

धनुष संग शादी की अफवाहों पर क्या बोलीं मृणाल

Mrunal Thakur On Marriage Rumours with Dhanush: बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों दो वजह से सुर्खियों में हैं. पहली वजह है उनकी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’. जल्द ही ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. जबकि दूसरी वजह है उनकी पर्सनल लाइफ. बीते कुछ दिनों से ये खबरें चल रही हैं कि एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ रिश्ते में हैं और दोनों की शादी की अफवाहें भी उड़ी थीं. इन अफवाहों पर मृणाल ने पहले बात करते हुए कहा था कि अफवाहों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. वहीं अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है.

32 साल की मृणाल ठाकुर और 43 साल के धनुष को लेकर अफवाहों का दौर जारी है. हाल ही में दोनों की एआई (AI) से बनी फेक तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिनमें दोनों दूल्हा-दुल्हन की वेशभूषा में शादी के मंडप में नजर आ रहे थे. हालांकि एक्ट्रेस का ध्यान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पर टिका हुआ है. फिल्म के प्रमोशन के बीच उन्होंने धनुष के साथ शादी की अफवाहों पर बड़ा बयान दिया है.

शादी की अफवाहों पर कही ये बात

मृणाल ठाकुर ने एक इंटरव्यू में अभिनेता धनुष के साथ रिश्ते की अफवाहों को हंसते हुए खारिज कर दिया. अभिनेत्री ने कहा, ”उनके (फेक न्यूज फैलाने वाले) अनुसार तो शादी हो रही है.” आगे एक्ट्रेस से पूछा गया था कि क्या इन अफवाहों का उन पर कोई असर पड़ता है?

ये भी पढ़ें: मेरे दो क्रश हैं धनुष नहीं, 60 और 52 साल के इन सुपरस्टार्स पर फिदा हैं मृणाल ठाकुर

इस पर उन्होंने कहा, ”अब तक मेरे पास कोई पीआर टीम नहीं थी. मुझे चीजों को संभालने के लिए एक टीम रखनी पड़ी, क्योंकि मेरे घर का एड्रेस लीक हो गया था. अपनी सुरक्षा के लिए मुझे एक टीम रखनी पड़ी. लेकिन, मुझे एहसास हुआ है कि चाहे मैं 3 करोड़, 6 करोड़, 10 करोड़ रुपये भी खर्च कर दूं, मुझे इतनी पब्लिसिटी कभी नहीं मिलेगी. इसलिए, झूठी अफवाहें फैलाने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद.”

कब रिलीज होगी ‘दो दीवाने सहर में’?

‘दो दीवाने सहर में’ में मृणाल ठकुर के साथ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में नजर आएंगे. ये एक अधूरी प्रेम कहानी है. रवि उद्यावर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होने जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mrunal Thakur: ’10 करोड़ खर्च करूं तब भी…’ धनुष संग शादी की खबरों पर फिर आया… – भारत संपर्क| Tarique Rahman’s Oath Ceremony: बांग्लादेश में आज तारिक रहमान की ताजपोशी, दुनियाभर के… – भारत संपर्क| CBSE Board Exam 2026: सीबीएससी का बोर्ड एग्जाम आज से, परीक्षा में बैठेंगे 43 लाख…| शिवपुरी में वकील की हत्या से MP में उबाल, जबलपुर-इंदौर में सड़कों पर उतरे अ… – भारत संपर्क| Viral Video: सड़क पर गोलगप्पे खाने से पहले जरूर देख ले ये वीडियो, सच्चाई देख उतर…