बुधवारी बाजार में कीचड़ ही कीचड़, चलना मुश्किल- भारत संपर्क

0

बुधवारी बाजार में कीचड़ ही कीचड़, चलना मुश्किल

कोरबा। शहर के सबसे बड़े बुधवारी बाजार में जरा सी बारिश होते ही पांव रखना मुश्किल हो जा रहा है। कीचड़ से लथपथ बाजार में अब दोनों सब्जी बेचने और खरीदने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम द्वारा मरम्मत नहीं कराई जा रही है इससे परेशान अब व्यापारी खुद ही मरम्मत करने में जुट गए हैं। पिछले कई साल से बुधवारी बाजार के फ्लोरिंग की मरम्मत नहीं कराई गई है। पसरे भी जीर्णशीर्ण स्थिति में है। बारिश के सीजन मेें बाजार के भीतर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाता है। बुधवार के दिन बाजार में सबसे अधिक भीड़ होती है। इस दिन बाजार कीचड़ से लथपथ हो जाता है, पैदल चलने में फिसलने का खतरा बना रहता है। कई बार व्यापारियों ने फ्लोरिंग की मरम्मत के लिए मांग कर चुके हैं, लेकिन निगम द्वारा इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। व्यापारियों में इसे लेकर अब आक्रोश भी देखा जा रहा है। व्यापारी अब अपने पसरों के सामने के हिस्से की मरम्मत के लिए खुद ही जुट गए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा हैं बेहद ग्लैमरस, देखें…| Smrity Sinha: भोजपुरी और मराठी सिनेमा में क्या फर्क है? दोनों फिल्म इंडस्ट्री… – भारत संपर्क| NHAI में CLAT PG के स्कोर से होगी भर्ती या नहीं… अब दिल्ली हाईकोर्ट में होगा…| मैथ्स का सवाल, जवाब नहीं दे पाई 8 साल की मासूम… प्रिंसिपल ने कर दी बेरहमी… – भारत संपर्क| ‘मैं ADG बोल रहा हूं’… फर्जी IPS बन धमकाता था, लोग डर के मारे पकड़ा देते…