जलभराव से राहत के लिए नगर निगम की टीमें प्रभावित इलाकों में जुटी – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
जलभराव से राहत के लिए नगर निगम की टीमें प्रभावित इलाकों में जुटी – भारत संपर्क न्यूज़ …

 

रायगढ़/ शहर में बीती रात से भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जल भराव की स्थिति निर्मित हुई है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने नगर निगम आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी को प्रभावित इलाकों में आपदा राहत कार्यों के लिए निर्देशित किया है।
नगर निगम की टीम सुबह 07 बजे से ही प्रभावित इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। नगर निगम आयुक्त सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि नगर निगम अधिकारी कर्मचारी सहित सफाई अमले सहित 200 से अधिक लोगों को टीमों में बांटकर काम किया जा रहा है। 4 जेसीबी और 1 पोकलेन भी लगाई गई हैं। शहर में वार्ड नंबर 02 धांगरडीपा, वार्ड नंबर 03 संजय मैदान के पीछे, खेत पारा, बंगला पारा, भगवानपुर, वृंदावन कॉलोनी के पीछे, पैठु डबरी इलाकों में पानी निकासी की व्यवस्था के लिए टीमें काम कर रही है। जिससे जल भराव की समस्या को दूर किया जा सके।
नगर निगम आयुक्त चंद्रवंशी ने बताया कि धांगरडीपा,पैठू डबरी, खेत पारा, रेलवे अंडर ब्रिज में निकासी की व्यवस्था बना कर जल जमाव दूर किया गया है। विनोबा नगर और मोदी नगर में जल निकासी के लिए काम किया जा रहा है। जहां नालियों से पानी निकालने की व्यवस्था में दिक्कत होगी वहां पम्प के माध्यम से पानी खाली करने की तैयारी भी रखी गई है। उन्होंने आगे बताया कि अभी पूरे शहर में जहां जहां जल भराव की स्थिति है उसे दूर करने के लिए कार्य किया जा रहा है। लोगों को यदि शिफ्ट करने की जरूरत हुई तो सामुदायिक भवनों में उसकी तैयारी भी रखी गई है।

भारी बारिश के चलते के 4 गेट खोले जा रहे, चक्रपथ में जलस्तर बढ़ने की संभावना.
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India vs Australia Live Score, 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा … – भारत संपर्क| Kartik Aryan Film: 24 दिन बाद धमाल मचाने आ रहे कार्तिक आर्यन, ये धांसू प्लान… – भारत संपर्क| हो जाएं रोमांचक अनुभव के लिए तैयार, देश-विदेश से आएंगे पर्यटक – भारत संपर्क न्यूज़ …| ब्राजील: रियो डी जेनेरियो में पुलिस ऑपरेशन में 64 लोगों की मौत, UN ने बताया डरावना – भारत संपर्क| JEE Main 2026: बिना जेईई के अब 6 IITs देंगी दाखिला, जानें कैसे मिल सकता है…