जबलपुर में मर्डर: मेला, दो दोस्त और जलेबी… बस इतनी सी बात पर अपने ही बेस्ट … – भारत संपर्क

0
जबलपुर में मर्डर: मेला, दो दोस्त और जलेबी… बस इतनी सी बात पर अपने ही बेस्ट … – भारत संपर्क

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां दो जिगरी दोस्तों के बीच मेले में जलेबी खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खून-खराबे में बदल गया. पैसे को लेकर चाकू से गोद कर युवक की हत्या कर दी गई. मृतक ने आरोपी दोस्त से जलेबी के पैसे देने के लिए भी कहा था, लेकिन आरोपी दोस्त ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया और चाकू से हमला कर दिया.
यह हत्या की घटना गोरा बाजार थाना क्षेत्र के जैतपुरी इलाके की है. दो दिन पहले बरेला क्षेत्र में लगे मेले में कृष्णा उइके और उसका दोस्त साजन झारिया साथ गए थे. वहां जलेबी खाने को लेकर दोनों के बीच हल्की कहासुनी हो गई थी. बताया जा रहा है कि मिठाई के पैसे देने-लेने को लेकर बहस हुई थी, जिसे उस समय मामूली विवाद मानकर नजरअंदाज कर दिया गया. किसी को अंदेशा नहीं था कि यही छोटी सी बात जानलेवा दुश्मनी में बदल जाएगी.
चाकू से वारकर दोस्त की हत्या
मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे साजन झारिया ने कृष्णा को फोन कर घर से बाहर बुलाया. दोस्ती और भरोसे के चलते कृष्णा बिना किसी शंका के उससे मिलने पहुंच गया. आरोप है कि साजन पहले से ही चाकू लेकर बैठा था. जैसे ही कृष्णा मौके पर पहुंचा, उसने बीच रास्ते में उसे रोक लिया और अचानक सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल कृष्णा को उसके साथियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के प्रत्यक्षदर्शी और मृतक के दोस्त नरेंद्र परस्ते ने बताया कि मेले में जलेबी खाने के दौरान हल्का विवाद हुआ था. कृष्णा ने पैसे देने की बात भी कही थी, लेकिन आरोपी ने बात को दिल पर ले लिया. परिजनों और दोस्तों का कहना है कि दोनों के बीच कोई बड़ी दुश्मनी नहीं थी और वे अच्छे दोस्त माने जाते थे.
क्या बोले अधिकारी?
गोराबाजार थाना प्रभारी संजीव त्रिपाठी ने बताया कि कृष्णा की उम्र करीब 18 वर्ष थी और आरोपी साजन झारिया उसका घनिष्ठ मित्र था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो दिन पहले मेले में हुए विवाद के बाद से ही आरोपी नाराज था. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है. गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों युवक एक ही क्षेत्र के रहने वाले थे और घटना के पीछे वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

T20 World Cup 2026: नल का पानी… इटली के खिलाड़ियों ने उड़ाया भारत का मजाक, … – भारत संपर्क| झाड़ियों में मिली युवक की लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका, झोलाछाप डॉक्टर का करता था … – भारत संपर्क न्यूज़ …| अजब-गजब: 2017 में भेजा था इंटरव्यू के लिए काॅल लेटर… डाक विभाग से कैंडिडेट को…| जबलपुर में मर्डर: मेला, दो दोस्त और जलेबी… बस इतनी सी बात पर अपने ही बेस्ट … – भारत संपर्क| UP: चाची से शादी करना चाहता था 12वीं का छात्र… नहीं मानें परिजन; परीक्षा से… – भारत संपर्क