114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी…- भारत संपर्क

0

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

 

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ तथा एकम फाउंडेशन के सहयोग से गैर संचारी रोग (एनसीडी) पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वही इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के 114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में टाइप 1 डायबिटीज के बढ़ते प्रभाव, परामर्श तकनीक, सामुदायिक जागरूकता तथा इसके नैदानिक प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला के दौरान पेशेंट सपोर्ट ग्रुप और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की भूमिका के साथ-साथ रोगियों एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी गहन चर्चा की गई। वही प्रशिक्षण में विशेष रूप से इस बात पर बल दिया गया कि स्वास्थ्य कर्मी किस प्रकार टाइप 1 डायबिटीज मरीजों और उनके परिवारों को सामाजिक, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और आर्थिक बोझ से निपटने के लिए प्रभावी परामर्श प्रदान कर सकते हैं। वही इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र को सीएमएचओ डॉ केशरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता सोना, यूनिसेफ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र सिंह एवं जिला प्रबंधक (अस्पताल) कुमारी गीता एक्का द्वारा संपन्न कराया गया। वही कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला प्रबंधक (एन.एच.एम.) पद्माकर शिंदे तथा एनसीडी कंसल्टेंट डॉ. नरेन्द्र जायसवाल का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जबलपुर में मर्डर: मेला, दो दोस्त और जलेबी… बस इतनी सी बात पर अपने ही बेस्ट … – भारत संपर्क| UP: चाची से शादी करना चाहता था 12वीं का छात्र… नहीं मानें परिजन; परीक्षा से… – भारत संपर्क| ‘मेरी बच्ची है, मैं जो चाहे करूं…’, मुजफ्फरपुर में बेटी के स्कूल बैग में…| Viral Video: चालान से बचने के लिए बंदे ने लगाया तगड़ा दिमाग, वीडियो देख आप भी…| 114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी…- भारत संपर्क