नीट छात्रा डेथ केस: डर और दहशत में जी रहा परिवार.. कहां से आ रही धमकी पे…

0
नीट छात्रा डेथ केस: डर और दहशत में जी रहा परिवार.. कहां से आ रही धमकी पे…
नीट छात्रा डेथ केस: डर और दहशत में जी रहा परिवार.. कहां से आ रही धमकी पे धमकी? अब FSL की टीम खोलेगी राज

नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में हर रोज आ रहे नए तथ्य और मामले सामने आ रहे है. मिली जानकारी के अनुसार एफएसएल की टीम ने बुधवार को मृतका के पैतृक आवास पर जाकर उस जगह की जांच की, जहां पिछले 6 दिनों में दूसरी बार परिजनों को धमकी देने के लिए पर्चा फेंका गया था. धमकी के पर्चे मिलने के बाद मृतका का परिवार दहशत में है और डरा हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार नीट छात्रा मौत मामले में धमकी भरी पर्ची फेंके जाने के बाद बुधवार को जांच के लिए शकूराबाद थाना के साथ एफएसएल की टीम भी छात्रा के पैतृक गांव पहुंची. टीम ने किचन में बाई तरफ बनाई गई खिड़की की जांच की. बताया जा रहा है कि इसी खिडकी के द्वारा मृतका के परिजनों को धमकाने के उद्देश्य से पर्ची को फेंके जाने का अंदाजा लगाया गया है. इस खिड़की के पास एफएसएल की टीम ने जांच के लिए कुछ तथ्य को भी इकट्ठा किया.

कब मिली थी धमकी वाली पर्ची?

बता दें कि मंगलवार को ही मृतका के पैतृक आवास पर उसी जगह पर एक पर्ची बरामद की गई थी, जिस जगह पर पूर्व में पर्ची को फेंक कर परिजनों को धमकी दी गई थी. दूसरी बार भी फेंकी गई पर्ची भी किचन के माध्यम से बरामद की गई थी. हालांकि परिजनों ने लगातार मिल रही धमकी के बीच अपनी सुरक्षा को लेकर के चिंता जाहिर की थी. परिजनों का यह भी कहना था कि लगातार मिल रही धमकी के कारण वह दहशत में है.

इससे पहले मंगलवार को यह खबर भी सामने आई थी कि पूरे मामले की जांच कर रही सीबीआई की जांच टीम ने मृतका के परिजनों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की थी. इस दौरान टीम ने मृतका के भाई के साथ कई जगहों पर जाकर तथ्यों को एकत्र किया. इस दौरान टीम ने मृतका के भाई के मोबाइल फोन को जब्त भी कर लिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

औरैया में तेज रफ्तार का कहर… नहर में जा गिरी कार, महिला समेत तीन लोगों की म… – भारत संपर्क| नीट छात्रा डेथ केस: डर और दहशत में जी रहा परिवार.. कहां से आ रही धमकी पे…| Amitabh Bachchan: किस पर भड़के अमिताभ बच्चन? गुस्से में लिखी ऐसी बात, लोगों ने… – भारत संपर्क| Viral Video: दुल्हन ने छुए पैर तो दूल्हे ने किया ऐसा काम, देखते ही खुश हो गए लोग,…| IND vs NED: 5 कैच छोड़ने के बाद भी जीती टीम इंडिया, नीदरलैंड्स के खिलाफ शिव… – भारत संपर्क