NEET UG 2026: एनटीए ने बदले नीट यूजी रजिस्ट्रेशन के नियम, अब ये है तरीका

0
NEET UG 2026: एनटीए ने बदले नीट यूजी रजिस्ट्रेशन के नियम, अब ये है तरीका
NEET UG 2026: एनटीए ने बदले नीट यूजी रजिस्ट्रेशन के नियम, अब ये है तरीका

नीट यूजी 2026.

NEET UG परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. आठ मार्च तक आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे. इस बार रजिस्ट्रेशन प्रकिया काफी सख़्त है. अब हर उम्मीदवार की पहचान कई स्तरों पर जांची जाएगी ताकि परीक्षा निष्पक्ष तरीके से आयोजित हो सके.

इस साल से नीट यूजी आवेदन में आधार आधारित ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है. उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर सक्रिय हो.

लाइव फोटो के बिना नहीं भर पाएंगे फॉर्म

NTA ने सलाह दी है कि आवेदन शुरू करने से पहले मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता जांच लें, क्योंकि वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान ओटीपी आधारित पुष्टि की जाएगी. नीट यूजी 2026 आवेदन में एक और बड़ा बदलाव लाइव फोटो कैप्चर से जुड़ा है. अब अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय रियल टाइम में अपनी फोटो लेनी होगी. फोटो में चेहरा फ्रेम के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से में साफ दिखाई देना चाहिए.

कैसे करें फोटो अपलोड?

एनटीए ने निर्देश दिए हैं कि फोटो लेते समय कैप, चश्मा या गॉगल्स न पहनें, ताकि आधार डेटाबेस में मौजूद तस्वीर से मिलान सही तरीके से हो सके. जिन उम्मीदवारों के पास वेबकैम उपलब्ध नहीं है, वे क्यूआर कोड स्कैन करके मोबाइल कैमरे की मदद से भी फोटो अपलोड कर सकते हैं.

इसके अलावा आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन किया हुआ सिग्नेचर, एड्रेस प्रूफ और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करना अनिवार्य होगा. लाइव फोटो को आधार रिकॉर्ड से मिलाकर पहचान की पुष्टि की जाएगी.

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नए दिशा-निर्देश परीक्षा की विश्वसनीयता बनाने के लिए किए गए हैं. पिछले वर्षों में डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन, पहचान सत्यापन में गड़बड़ी और नकल से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए आवेदन प्रक्रिया को अधिक सख्त बनाया गया है.

सिलेबस पर भी नजर रखें

NEET UG सिलेबस 2026 मुख्य रूप से NCERT की 11वीं और 12वीं कक्षा के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों पर आधारित है NTA. इसमें बायोलॉजी से 90, फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 प्रश्न (कुल 180 MCQ) पूछे जाएंगे. एनसीईआरटी की नई किताबों से जो टॉपिक्स हटा दिए गए हैं, उससे भी नीट यूजी के एग्जाम में सवाल पूछे जा सकते हैं, इसलिए छात्रों को नई वाली NCERT की किताबें और पुरानी किताबें दोनों ही पढ़नी पड़ेंगी. परीक्षार्थी NMC की ओर से जारी आधिकारिक सिलेबस जरूर देखें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निकांत जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, HC ने भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का माम… – भारत संपर्क| *श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन जशपुर में उमड़ा भक्तिरस, धूमधाम से निकली…- भारत संपर्क| चीन में दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैवल मूवमेंट, लूनर न्यू ईयर के दौरान यात्रा करेंगे 9.5… – भारत संपर्क| बिहार के बौद्ध सर्किट में भागलपुर की ‘ग्रैंड एंट्री’… नालंदा-बोधगया के…| लाइक्स और व्यूज के लिए लड़कों ने कार के ऊपर चढ़कर बनाई रील, वायरल हुआ खतरनाक स्टंट का…