रेलवे प्रशासन की लापरवाही… सीवान जंक्शन पर LED स्क्रीन पर बजा भोजपुरी…

0
रेलवे प्रशासन की लापरवाही… सीवान जंक्शन पर LED स्क्रीन पर बजा भोजपुरी…

बिहार में सिवान स्टेशन पर तब असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब प्लेटफार्म पर ट्रेनों के आने जाने की सूचना देने के लिए लगाए गए एलईडी स्क्रीन पर तेज आवाज में भोजपुरी गाना बजने लगा. अचानक एलईडी स्क्रीन पर भोजपुरी गाना बजाने के बाद प्लेटफार्म पर उपस्थित तमाम यात्री हैरान रह गए. साथ ही साथ महिला यात्री और बच्चे एक दूसरे से नजरे भी चुराने लगे.

दरअसल, यह पूरा मामला सिवान जंक्शन के प्लेटफार्म का है. मिली जानकारी के शनिवार को स्टेशन परिसर में लगी दर्जनों टीवी स्क्रीन पर एक साथ भोजपुरी गाना चलने लगा. जबकि एलइडी टीवी स्क्रीन सिवान जंक्शन से होकर के आने और जाने वाली ट्रेनों की जानकारी के साथ-साथ ट्रेन और प्लेटफार्म के सुरक्षा संबंधी संदेश और अधिकृत विज्ञापन दिखाने के लिए उपयोग किए जाते हैं. सभी एलईडी स्क्रीन पर एक साथ भोजपुरी गाना बजाने के कारण यात्रियों में चर्चा शुरू हो गई. हालांकि इसी दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया. वहीं देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.

स्टेशन पर बजने लगा भोजपुरी गाना

यात्रियों ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर हर वक्त हजारों लोगों की भीड़ रहती है. यह सार्वजनिक जगह है, जिस एलईडी स्क्रीन पर ट्रेनों के बारे में सूचना दी जाती है उस स्क्रीन पर इस तरह की लापरवाही किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराई जा सकती है. यदि तकनीकी खराबी थी तो उसे दूर किया जाना चाहिए था. यात्रियों ने बताया कि यह गाना काफी देर तक बजाता रहा. जब पूरा गाना खुद ही समाप्त हो गया, तब जाकर लोगों ने सहज महसूस किया. क्योंकि इसके बाद स्क्रीन पर फिरसे विज्ञापन चलने लगा.

लोगों ने क्या कहा?

हालांकि इस संबंध में अभी तक रेलवे प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लोगों ने कहा कि ये रेलवे प्रशासन की लापरवाही है. इस तरह के सार्वजनिक स्थान पर गाने बजने से लोग असहज महसूस करते हैं. रेलवे को इस तरह की लापरवाही या तकनीकी खराबी पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exclusive: क्या बॉलीवुड में धर्म-जाति के आधार पर भेदभाव होता है? अनुभव… – भारत संपर्क| Suryakumar vs Pakistan: कप्तान सूर्या को तोड़ना होगा नाकामी का सिलसिला, तब … – भारत संपर्क| लखनऊ में DRI की बड़ी कार्रवाई…10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन जब्त,… – भारत संपर्क| पुतिन के कट्टर विरोधी नवलनी को मेंढक के जहर से मारा गया? 5 यूरोपीय देशों का रूस पर… – भारत संपर्क| रेलवे प्रशासन की लापरवाही… सीवान जंक्शन पर LED स्क्रीन पर बजा भोजपुरी…