अमानक 275 कट्टा धान किया गया जब्त- भारत संपर्क

0

अमानक 275 कट्टा धान किया गया जब्त

कोरबा। धान खरीदी के लिए टोकन कटवाने के बाद जाने-अनजाने में कुछ किसान अमानक धान भी बचने के लिए पहुंच रहे हैं। एक ऐसे ही किसान अखिलेश्वर का धान जप्त किया गया है। सहकारिता विस्तार अधिकारी एल एन जायसवाल के द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है। 5 दिसम्बर को ग्राम मदवानी के धान उपार्जन केंद्र में ग्राम चारमार निवासी अखलेश्वर पिता घुराउ राम धान बेचने के लिए पहुंचा था। उसके द्वारा ऑनलाइन 110 क्विंटल धान बेचने का टोकन कटवाया गया था लेकिन जब धान बेचने पहुंचा तो 275 कट्टा धान उसके द्वारा फड़ में लाया गया। धान का निरीक्षण करने पर पाया गया कि रबी फसल (डलवा) धान के साथ-साथ पाकड़ धान भी उसके द्वारा लाया गया था। धान अमानक स्तर का पाया गया। पंचनामा करते हुए सभी 275 कट्टा अमानक धान की जप्ती की गई है। इस मामले में किसान अखलेश्वर का कहना है कि टोकन कटाने की जानकारी उसे नहीं थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सड़कों में हुआ सुधार, रफ्तार से हादसे भी बढ़े… 5 दिन में 7 की मौत| सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार, तलवार…- भारत संपर्क| *गुजरात के सूरत में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की जागरण श्रेणी बैठक…- भारत संपर्क| गंभीर-अगरकर को नहीं है शुभमन गिल से उम्मीदें, भारतीय कप्तान ने खुद किया बड़… – भारत संपर्क| संजय दत्त की बुरी हालत देख रोने लगा था नौकर, बोला- आप दो दिन से उठे नहीं – भारत संपर्क