न मैदा, न मार्केट के सॉस…प्रोटीन और फाइबर से भरपूर पिज्जा बनाएं घर पर, नोट…

0
न मैदा, न मार्केट के सॉस…प्रोटीन और फाइबर से भरपूर पिज्जा बनाएं घर पर, नोट…
न मैदा, न मार्केट के सॉस...प्रोटीन और फाइबर से भरपूर पिज्जा बनाएं घर पर, नोट करें रेसिपी

हेल्दी पिज्जा की रेसिपीImage Credit source: Getty Images

पिज्जा आज के टाइम में लोगों के डेली सेलिब्रेशन का हिस्सा बन चुका है, लेकिन मार्केट में मिलने वाले पिज्जा का बेस हमेशा मैदा से ही बनाया जाता है. इसी वजह से सेहत के लिहाज से इसे सही नहीं मानते हैं. इसका ज्यादा सेवन मोटापा की वजह भी बनता है. ग्लूटेन की समस्या वालों को भी पिज्जा खाने से समस्या होती है. इस आर्टिकल में जानेंगे एक ऐसे पिज्जा की रेसिपी जो ग्लूटेन फ्री भी है यानी इसके बेस में हम मैदा और सूजी किसी का भी यूज नहीं करेंगे. इसके अलावा इसमें यूज होने वाला सॉस भी आप खुद ही तैयार करेंगे. जो लोग हेल्दी खाना पसंद करते हैं वो इस पिज्जा को ट्राई कर सकते हैं जो फाइबर रिच है और प्रोटीन से भी भरपूर है.

हेल्दी रेसिपीज हमेशा बोरिंग होती हैं…ये महज आज के टाइम में एक मिथ रह गया है. अब लोग नए-नए एक्सपेरिमेंट करके जंक फूड को भी हेल्दी वर्जन में बनाकर पेश करते रहते हैं. ऐसी ही एक रेसिपी है हेल्दी पिज्जा की, जिसमें ओट्स का यूज हुआ है, टॉपिंग्स भी हेल्दी हैं. तो चलिए देख लेते हैं रेसिपी.

पिज्जा बेस के इनग्रेडिएंट्स

आपको चाहिए 300 ग्राम शकरकंद और 1 कप पिसे हुए ओट्स/ओट्स का आटे, इसके अलावा आपको चाहिए बेकिंग पेपर.

मखनी सॉस के इनग्रेडिएंट्स

1 छोटा चम्मच जैतून का तेल, 4-5 लहसुन की कलियां, बराबर मात्रा में अदरक, 1 मीडियम साइज का का टमाटर और 1 लाल मिर्च, स्वाद के मुताबिक नमक, कम फैट वाला 80 ग्राम पनीर.

टॉपिंग के इनग्रेडिएंट्स करें नोट

पिज्जा की टॉपिंग के लिए चाहिए 1 छोटा चम्मच तेल, मुट्ठी भर स्वीट कॉर्न के दाने, 100 से 120 ग्राम पनीर, थोड़ा पेरी पेरी मसाला (या अपनी पसंद का कोई भी मसाला), अजवाइन और रेड चिली फ्लेक्स फ्लेक्स और कम फैट वाला तकरीबन 30 ग्राम मोजेरेला चीज.

Pizza At Home

Getty Images

नोट कर लें रेसिपी

  • एक पैन में बिल्कुल जरा सा ऑयल डालें, इसमें पनीर, कॉर्न थोड़ा सा नमक और पेरी-पेरी मसाला एड करें. सारी चीजों को अच्छी तरह टॉस कर लें.
  • पैन में आधा चम्मच तेल डालकर इसमें लहसुन की कलियां, अदरक के टुकड़े, टमाटर, नमक, एक सूखी लाल मिर्च, और थोड़ा सा पानी डालकर ढककर पकाएं.
  • जब टमाटर गल जाएं तो इसे निकालकर जार में डालें और साथ ही में इसमें पनीर भी एड करें और बिल्कुल थोड़ा पानी डालकर इसे ब्लेंड कर लें ताकि ये गाढ़ा पेस्ट बना जाए.
  • अब आप शकरकंद को उबाल लें और फिर ठंडा करके छील लें और अच्छी तरह से मैश करें. इसमें बिल्कुल भी गांठ नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: हर राज्य की अपनी खुशबू! पंच फोरन से गोडा तक…ये 6 खास मसाले खाने को बनाएंगे लाजवाब

  • शकरकंद को मैश करने के बाद इसमें आपको ओट्स का आटा मिलाना है और फिर बेस के लिए इसे गूंथकर तैयार कर लें.
  • बेकिंग पेपर पर तैयार किए गए आटे को हाथों से फैलाकर बेस बनाकर तैयार कर लें. इसपर तैयार किए गए सॉस की एक लेयर लगा देनी है.
  • सॉस की लेयर लगाने के बाद आपको टॉस करके रखी गई कॉर्न-पनीर की टॉपिंग भी इसके ऊपर फैला देनी है. सबसे ऊपर डालें मोजरेला चीज.
  • अब आपको इसके ऊपर से कुछ स्पाइसेस डालनी हैं जैसे ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स या फिर अपनी मन पसंद की मिक्स हर्ब्स डालें.
  • अगर ओवन है तो पिज्जा को आप 180 डिग्री पर तकरीबन 15 मिनट के लिए बेक कर लें. आपका पिज्जा बनकर रेडी हो जाएगा.

बिना ओवन कैसे बेक करें पिज्जा

ओवन न हो तो एक पैन को गर्म करें. इसमें नमक की मोटी लेयर बिछाएं.उसके ऊपर स्टैंड रखकर बेकिंग पेपर के समेत पिज्जा रख दें और 20 से 25 मिनट बेक करें. ये रेसिपी फूड इंफ्लुएंसर श्रेया ने शेयर की है. अगर आप भी पिज्जा लवर हैं, लेकिन हेल्दी फूड खाना पसंद करते हैं तो ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: न वजन बढ़ने की टेंशन, न स्वाद से समझौताछोटी-छोटी भूख के लिए बेस्ट हैं ये चटपटे-क्रंची स्नैक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पूरी दुनिया में धार्मिक विविधता का सबसे बुरा हाल इन 10 देशों में, यहां की आबादी… – भारत संपर्क| न मैदा, न मार्केट के सॉस…प्रोटीन और फाइबर से भरपूर पिज्जा बनाएं घर पर, नोट…| Ajab Gajab! हैदराबाद के टेकी ने लिया ऐसा फैसला, पत्नी भी रह गई दंग, लोगों से पूछा- आप…| शादी की बात करनी ही थी… तभी आ धमके गर्लफ्रेंड के दो भाई, बॉयफ्रेंड का ब्ल… – भारत संपर्क| बिहार में सड़क हादसों में 50,000 लोगों की मौत, सरकार बोली- पूरे राज्य में…