सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी- भारत संपर्क

0

कोरबा 13 फरवरी 2026/
सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। आवेदन अग्निवीर पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमेन दसवी पास, ट्रेडमेन आठवी पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदो के लिए जारी किया गया है। ऑनलाईन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा (CEE) 01 जून 2026 से 10 जून 2026 तक होने की संभावना है।
उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘शेख हसीना को वापस भेजे भारत’, बांग्लादेश चुनाव में जीत के बाद BNP में उठी प्रत्यर्पण… – भारत संपर्क| सरायपाली में पत्रकारिता और समाज सेवा का सम्मान: अग्रोहा धाम के शानदार कवरेज के लिए… – भारत संपर्क न्यूज़ …| IND vs PAK: अभिषेक शर्मा का इतना खौफ? मैच से पहले पाकिस्तान से होने लगी बदज… – भारत संपर्क| अंबानी के हाथ लगा खजाना, रूस की जगह इस देश से करेगा कच्चे…- भारत संपर्क| Viral: HR के पास नौकरी के लिए बंदे ने लगाया आइंस्टीन जैसा दिमाग, स्क्रीनशॉट देख लोग…