अब दोपहर में गर्मी का होने लगा अहसास, चढ़ा पारा- भारत संपर्क

0

अब दोपहर में गर्मी का होने लगा अहसास, चढ़ा पारा

कोरबा। दिन में चुभती धूप लोगों को गर्मी के दस्तक का अहसास कराने लगी है। रात में ठंडी बरकरार है। तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक हो गई है। रात के पारा में भी इजाफा हुआ है। लेकिन ठंड अब भी बरकरार है। अधिकतम और न्यनूतम तापमान में लगभग 17 डिग्री से अधिक अंतर पर पहुंच गई है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है।सूर्योदय के साथ ही तापमान इजाफा शुरू हो गया है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। धूप तेज होती गई। वातावरण गर्म होने की वजह से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। तेज धूप चुभने लगी। लोग धूप से बचने का प्रयास किया। इसी के साथ दिन में ठंड से लोगों को राहत मिली है। सुबह का तापमान 30 डिग्री को पार हो गई। दोपहर बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब दिन बढ़ने लगा है और रात छोटी होने लगी है। मौसम विभाग ने दिन में तेज धूप की वजह से सुबह लगभग 10 बजे के आसपास तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया है। न्यनूतम पारा 13 डिग्री दर्ज की गई। इससे न्यनूतम और अधिकतम तापमान का अंतराल लगभग 17 डिग्री से अधिक हो गई है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगा है। हालांकि आने वाले दिनों में न्यनूतम और अधिकतम तापमान मे इजाफा का अनुमान लगाया जा रहा है। दिन में लोग अब पंखा के इस्तेमाल करने लगे हैं।रात में मौसम शुष्क होने और हलकी हवा चलने से रात में ठंडक बनी हुई है। कोयला जला रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

OMG! थाईलैंड के जंगल में मिला दुनिया का सबसे अनोखा केकड़ा, चटकदार रंग देख हैरान हुए…| Box Office Collection Worldwide: पहले ही दिन दुनियाभर में ‘वॉर 2’ ने छापे 82… – भारत संपर्क| आ गया Google का ‘Flight Deals’ AI टूल, मिनटों में ढूंढेगा सस्ती हवाई टिकट! – भारत संपर्क| 1983 वनडे वर्ल्ड कप से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी तक… 79 सालों में भारतीय क्रिक… – भारत संपर्क| परमाणु मिसाइल लेकर उड़ने वाला था प्लेन, अब भारत-पाक जंग को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का दावा – भारत संपर्क