अब बढ़ने लगी धूप, चुभने लगी धूप- भारत संपर्क

0

अब बढ़ने लगी धूप, चुभने लगी धूप

कोरबा। मौसम में बदलाव के बीच अब तापमान में इजाफा शुरू हो गया है। हालांकि बुधवार को बदली की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरूवार और शुक्रवार को भी गर्मी का अहसास हुआ।वहीं रात का पारा बढ़ा है। इससे लोगों को ठंड का कम अहसास होने लगा है। सुबह से तेजधूप खिली। दोपहर बाद आसमान में धूप और बदली की लुकाछिपी जारी रही। इसकी वजह से लोगों को धूप का अहसास कम हुआ। इस मौसम के दो से तीन दिन रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इसके बाद मौसम खुलेगा। हालांकि पखवाड़े भर पहले पड़ रही कंपकंपाती ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बुधवार को बदली की वजह से न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया था। शहरी क्षेत्र में कड़ाके ठंड से राहत मिलने से शाम के बाजार में चहल-पहल बढ़ी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JEE Main 2026: बिना जेईई के अब 6 IITs देंगी दाखिला, जानें कैसे मिल सकता है…| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर विशेष : धमतरी में 25 वर्षों में बदली महिलाओं और बच्चों की… – भारत संपर्क न्यूज़ …|   चोरी के आरोप में किशोर की बंधक बनाकर बेदम पिटाई, बर्बरता पूर्वक पीटने के बाद किशोर… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Bigg Boss 19: अशनूर कौर-फरहाना भट्ट की लड़ाई में प्रणीत का डांस, घर संभालते हुए… – भारत संपर्क| 55 गेंदों पर नहीं बना एक भी रन, साउथ अफ्रीका ने T20 मैच में पाकिस्तान को बु… – भारत संपर्क