*महिला शक्ति का सम्मान भाजपा ही करती है: श्रीमती कौशल्या साय, कांग्रेस छोड़…- भारत संपर्क

0
*महिला शक्ति का सम्मान भाजपा ही करती है: श्रीमती कौशल्या साय, कांग्रेस छोड़…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। लोकसभा चुनाव से पहले,कांग्रेस को जिले में बड़ा झटका लगा है। पत्थलगांव क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य और जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बुधियारीन सोनी ने,कांग्रेस छोड़ कर,भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जानकारी के अनुसार बुधीयारिन सोनी ने शुक्रवार को कुनकुरी में जिला भाजपा के महामंत्री भरत सिंह के निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,जिला अध्यक्ष सुनिल गुप्ता,जिला पंचायत,जशपुर के उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव,भाजयुमो के अमन शर्मा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बुधीयारिन सोनी का पार्टी में स्वागत किया है। इसके बाद,डीडीसी बुधियारिन सोनी,बगिया स्थित सीएम निवास पहुंची और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्म पत्नी कौशल्या साय से मुलाकात की। कौशल्या साय ने पार्टी का गमछा पहना कर,बुधियारिन सोनी का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान बुधीयारिन सोनी का मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी रीति नीति और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्याे से प्रभावित हो कर,उन्होनें भाजपा प्रवेश करने का निर्णय लिया। वहीं,कौशल्या साय ने कहा कि बुधियारिन सोनी जैसी सक्रिय महिला कार्यकर्ता के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को संबल मिलेगा। इस दौरान भाजपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता कश्यप,जिला अध्यक्ष सुनिल गुप्ता,जिला पंचायत के उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Box Office Collection Worldwide: पहले ही दिन दुनियाभर में ‘वॉर 2’ ने छापे 82… – भारत संपर्क| 1983 वनडे वर्ल्ड कप से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी तक… 79 सालों में भारतीय क्रिक… – भारत संपर्क| परमाणु मिसाइल लेकर उड़ने वाला था प्लेन, अब भारत-पाक जंग को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का दावा – भारत संपर्क| पहली बीवी से तलाक, दूसरी से शादी… अब तीसरी दुल्हन ढूंढ लाया पति, बेटी की … – भारत संपर्क| गजब! कोर्ट में चल रहा था पति-पत्नी का केस, पति को पीटते हुए उठा ले गई पत्नी