इंडियन बैंक की नई शाखा का सीएमडी कॉलेज के अध्यक्ष पंडित संजय…- भारत संपर्क

0
इंडियन बैंक की नई शाखा का सीएमडी कॉलेज के अध्यक्ष पंडित संजय…- भारत संपर्क

बिलासपुर।

इंडियन बैंक महाराणा प्रताप शाखा बिलासपुर को नवनिर्मित नए भवन में स्थानांतरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संजय दुबे (अध्यक्ष, सी एम दुबे पी जी कॉलेज) बैंक के क्षेत्र महाप्रबंधक सुश्री एम अरुणा, बैंक के रायपुर अंचल प्रमुख श्री राजेश शरण सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम में महाप्रबंधक महोदया ने बैंक के विभिन्न जमा एवं लोन योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की, श्री संजय दुबे जी ने इंडियन बैंक के उत्कृष्ट योजनाओं और कार्य प्रणाली की सराहना की। कार्यक्रम में अंचल प्रमुख श्री राजेश शरण जी ने ग्राहकों को संबोधित किया एवं बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उक्त कार्यक्रम में बैंक के मुख्य प्रबंधक हर्ष वर्धन एवं प्रबंधक सौरव विमल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री श्री साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग…- भारत संपर्क| अपना टाइम आएगा, धैर्य रखें हर हिसाब होगा… ऑडियो मैसेज में शेख हसीना का यूनुस सरकार… – भारत संपर्क| टीम इंडिया के इस खिलाड़ी पर किस्मत मेहरबान, नीतीश रेड्डी की चोट ने दिया एक … – भारत संपर्क| आयुष्मान में फर्जी क्लेम को रोकने कलेक्टर ने सीएमएचओ और…- भारत संपर्क| अधिकारियों और कर्मचारियों की कॉलोनी में लगेंगे सीसीटीवी…- भारत संपर्क