हरदीबाजार क्षेत्र में हाथी की धमक से ग्रामीणों में दहशत,…- भारत संपर्क

0

हरदीबाजार क्षेत्र में हाथी की धमक से ग्रामीणों में दहशत, महिला और मवेशियों को उतारा मौत के घाट, वन विभाग ने दी मृत महिला के परिजनों को 25 हजार की तात्कालिक सहायता

कोरबा। पड़ोसी जिले की ओर से हरदीबाजार क्षेत्र पहुंचे हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों द्वारा खदेड़े जाने से आक्रोशित हाथी ने मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया। मॉर्निंग वाक पर निकली महिला से हाथी का सामना हो गया। हाथी ने महिला को पटकर घायल कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल रवाना किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया रिहायसी क्षेत्र में हाथी के पहुंचने से लोग दहशत में रहे। वन अमला हाथी को खदेडऩे के प्रयास में जुटा रहा। वन विभाग ने मृत महिला के परिजनों को 25 हजार की तात्कालिक सहायता राशि दी है। खोड़री के समीप हाथी डटा हुआ है। हरदीबाजार के रास्ते रलिया-सरईपाली नर्सरी होते हुए सुबह करीब 5.30 बजे क्षेत्र में एक हाथी देखा गया। गांव में हाथी के आने की जानकारी सुबह-सुबह कुछ बाइक सवार ग्रामीणों को हुई तो उसे खदेडऩे के लिए पीछे लग गए। हाथी ग्राम रलिया के बाजार के पास बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग से गुजर रहा था कि उसका सामना मॉर्निंग वॉक पर निकली गायत्री राठौर 55 वर्ष से हो गया। हाथी को एकाएक सामने देखकर गायत्री जब तक संभाल पाती, हाथी ने उसे सूंड में उठाकर पटक दिया और आगे बढ़ गया। गायत्री राठौर को उपचार के कोरबा के निजी अस्पताल गया। हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल के खदान प्रभावित ग्राम भिलाईबाज़ार, रलिया में एक भटके हुए (लोनर) दंतैल हाथी के आ जाने से दहशत फैल गई। हाथी को जंगल की तरफ खदेडऩे की कवायद की गई।हाथी को देखने व खदेडऩे के लिए ग्रामीण उसके पीछे दौड़ते रहे।समाचार लिखे जाने तक हाथी को ग्राम नरईबोध की ओर जाते देखा गया, जहां से वह खोड़री पहुंच गया। गांव के खेत खलिहान, सडक़ और आबादी क्षेत्र में हाथी के विचरण करने से लोगों में भारी दहशत है।ग्रामीण बाइक और वाहन का हॉर्न बजाकर हाथी को भगाने की कोशिश करते रहे। कुत्ते उसे देखकर भौंकते रहे और हाथी सडक़ों पर दौड़ता हुआ इंसानों से लेकर जानवरों तक को भयभीत कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस हाथी ने कुछ मवेशियों को भी मार डाला है।बता दें कि खदान प्रभावित इलाके में हाथी के आने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले करीब 2 साल पूर्व 5-6 हाथियों का झुंड ग्राम रेकी, नेवसा के पास तक पहुंच गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मां-बेटे के रिश्ते को गलत नजर… निशा रावल का फूटा गुस्सा, बेटे पर उंगली उठाने… – भारत संपर्क| लोकल फॉर वोकल एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की… – भारत संपर्क न्यूज़ …| लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग, कई मरीज फंसे; डिप्टी CM ब्रजेश पाठ… – भारत संपर्क| बिहार का वंडर बॉय आरव श्रीवास्तव… 13 साल की उम्र में लिखा नॉवेल, राज्यपाल…| PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग पर लगा दाग, इस खिलाड़ी पर लग सकता है बैन, Live… – भारत संपर्क