पारसनाथ, झारखंड अधिवेशन में संबंध समन्वय समिति का सर्वोच्च…- भारत संपर्क

0
पारसनाथ, झारखंड अधिवेशन में संबंध समन्वय समिति का सर्वोच्च…- भारत संपर्क

रायगढ़ टॉप न्यूज 3 अप्रैल 2024 ।  अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन “तमसो मा ज्योतिर्गमय” पारसनाथ के पावन धरा में 29 और 30 मार्च को संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में राष्ट्रीय संबंध समन्वय समिति के प्रकल्प प्रमुख सुधा अग्रवाल को सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय संबंध समन्वय समिति की ओर से उत्कृष्ट सेवा के लिए रेखा लड्ढा और सुचिता राठी को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीराजी बथवाल द्वारा सत्र 2022-2024 में संबंध समन्वय समिति का गठन किया गया, जिसका कार्यभार सुधा अग्रवाल ने संभाला। इस ग्रुप के माध्यम से निशुल्क युवक-युवतियों के बायोडाटा ग्रुप में लाने का प्रयास किया गया है। वर्तमान में इस ग्रुप में 5500 बायोडाटा है और 900 संबंध हो चुके हैं। साथ ही, रिमैरिज ग्रुप भी सक्रिय है जिसमें 80 संबंध हो चुके हैं। इसके अलावा, इंटरनेशनल ग्रुप में 5 शादियां हो चुकी हैं, जिसमें सुधा अग्रवाल के बेटे निक अग्रवाल ने व्यापक योजनानुसार भूमिका निभाई है। सह प्रमुख रेखाजी लढ्ढा, सूचिता राठी, और ऊषा जी का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

इस ग्रुप के माध्यम से समय-समय पर कई प्रोग्राम हुए हैं, जैसे “शादी में समस्याएं”, “तलाक के कारण”, “बच्चों की देखभाल कैसे करें” आदि पर वेबिनार और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं। इस समूह ने बायोडाटा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है। राष्ट्रीय संबंध समन्वय समिति और भी 12 पुरस्कारों से नवाजा गया। इस कार्य को करने में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीराजी बथवाल, राष्ट्रीय सचिव रूपा जी का भरपूर प्रोत्साहन मिला। इस सत्र के राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संबंध समन्वय प्रमुख श्रीमती सुधा अग्रवाल को सेवा सम्मान अवार्ड से नवाजा गया। यह छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए बहुत ही गौरव की बात है। वहीं श्रीमती सुधा अग्रवाल को तमाम अपनों से उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं मिल रही है।

Previous articleRaigarh News: सड़क किनारे खतरनाक तरीके से खड़ी वाहनों की पुलिस टीम ने की जप्ती कार्रवाई
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

War 2: 400 करोड़ी ‘वॉर 2’ डूबी, उधर जूनियर NTR ने YRF को दिया एक और झटका! – भारत संपर्क| CPL 2025: 10 चौके-छक्के ठोक काइरन पोलार्ड ने शाहरूख खान की टीम को दिलाई दूस… – भारत संपर्क| मेरी हत्या हुई तो अखिलेश यादव होंगे जिम्मेदार…पूजा पाल ने सपा पर फोड़ा ले… – भारत संपर्क| वोट चोरी से PM बने ‘मोदी’, लालटेन राज में दुर्दशाग्रस्त था राज्य…पढ़ें,…| Success Story IFS Shreyak Garg: एमबीबीएस किया, 35वीं रैंक से क्रैक किया UPSC,…