श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में पारदेश्वर महादेव का नमक…- भारत संपर्क

0
श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में पारदेश्वर महादेव का नमक…- भारत संपर्क

श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर सुभाष चौक सरकंडा स्थित श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव जीव का महा रुद्राभिषेक नमक चमक विधि द्वारा किया गया, इस अवसर पर प्रतिदिन चार पाठ नमक चमक द्वारा भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1:00 तक चलेगा तत्पश्चात महादेव का महाआरती किया जाएगा।सावन के पावन पर्व पर प्रथम दिन भारी मात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया गया। साथ ही नमक चमक विधि द्वारा रुद्राभिषेक में श्री हर्षवर्धन अग्रवाल अधिवक्ता छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, श्रीमती अदिति अग्रवाल उपस्थित हो महादेव का रुद्राभिषेक किये।

श्री पीतांबरा पीठ में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में श्री यशवंत शर्मा, श्रीमती प्रिया शर्मा, महिमा श्री जाधव, श्री संतोष गुप्ता, श्रीमती संगीता गुप्ता, छाया सिंह, सुपर्णा सिंह आदि श्रद्धालुगणों द्वारा गुरु पूजन किया गया।

पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने बताया कि रुद्र अर्थात भूतभावन शिव का अभिषेक। शिव और रुद्र परस्पर एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। शिव को ही ‘रुद्र’ कहा जाता है, क्योंकि रुतम्-दु:खम्,द्रावयति-नाशयतीतिरुद्र: यानी कि भोले सभी दु:खों को नष्ट कर देते हैं। हमारे द्वारा किए गए पाप ही हमारे दु:खों के कारण हैं। रुद्रार्चन और रुद्राभिषेक से हमारी कुंडली से पातक कर्म एवं महापातक भी जलकर भस्म हो जाते हैं और साधक में शिवत्व का उदय होता है तथा भगवान शिव का शुभाशीर्वाद भक्त को प्राप्त होता है और उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एकमात्र सदाशिव रुद्र के पूजन से सभी देवताओं की पूजा स्वत: हो जाती है।

साथ ही पीठाधीश्वर जी ने कहा प्रत्येक श्रद्धालु को पूजा के दौरान अपनी पहनावें का भी विशेष ध्यान देना चाहिए सदैव पूजा भारतीय परिधान में ही किया जाना चाहिए जैसे माताएं साड़ी एवं पुरुष धोती।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Career in Teaching: बीएड की जगह डीएलएड की क्यों बढ़ रही है डिमांड? जानें क्या है…| मालवा अंचल के किसानों को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात, 17 सितंबर को धार में आगम… – भारत संपर्क| Asia Cup: टीम इंडिया की प्रैक्टिस में हो गया साफ, संजू सैमसन को नहीं मिलेगी… – भारत संपर्क| Nepal Protest: काठमांडू में हिंसक आंदोलन का खेल पर भी असर, नेपाल-बांग्लादेश का मैच… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास…- भारत संपर्क