पटवारी विनोद चार माह से लापता, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी…- भारत संपर्क

0

पटवारी विनोद चार माह से लापता, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट-राजस्व विभाग में मचा हड़कंप…..

कोरबा। जिलान्तर्गत दर्री थाना क्षेत्र से पटवारी विनोद अग्रवाल चार माह से लापता होने का मामला सामने आया है। वही गुमशुदगी की जानकारी मिलते ही राजस्व अमले में भी हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पटवारी विनोद अग्रवाल दर्री के एनटीपीसी कृष्णा विहार कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी सहाना खातून ने दर्री थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि उनके पति का तबादला हाल ही में ग्राम पसान किया गया था। बीते दिन वे घर से ड्यूटी पर जाने निकले। वही चार माह हो चुके हैं,अब तक वापस घर नहीं लौटे हैं। उनका कोई सुराग नहीं लगने से परिजन चिंतित हैं। पत्नी ने पुलिस से 22 सितंबर 2025 को गुहार लगाई है कि उनके पति को जल्द से जल्द खोजा जाए। दर्री थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर विनोद अग्रवाल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*संगम चौक में मां दुर्गा पूजन की तैयारी अंतिम चरण में, इस साल यहां क्या…- भारत संपर्क| पटवारी विनोद चार माह से लापता, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी…- भारत संपर्क| जिला पंचायत की सामान्य सभा 29 सितम्बर को होगी बैठक- भारत संपर्क| *जीवंत हुआ महिषासुर मर्दन का प्रसंग,देव पब्लिक स्कूल एवं डीपीएस प्राइमरी…- भारत संपर्क| बाबर आजम की पाकिस्तान की टीम में होगी एंट्री? एशिया कप के फाइनल से पहले आई … – भारत संपर्क