लैंको संयंत्र के विस्तार का रास्ता साफ, अडानी ग्रुप से बढ़ी…- भारत संपर्क

0

लैंको संयंत्र के विस्तार का रास्ता साफ, अडानी ग्रुप से बढ़ी उम्मीदें, 100 फीसदी अधिग्रहण को सीसीआई ने दी मंजूरी

कोरबा। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अडानी समूह द्वारा अधिग्रहित लैंको अमरकंटक पावर प्लांट के सौदे को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही लैंको पावर प्लांट अडानी समूह की कंपनी पावर लिमिटेड की हो गई है।लैंको अमरकंटक पावर प्लांट थर्मल पावर पर आधारित है। कोयले से कंपनी बिजली का उत्पादन करती है। भारी भरकम खर्च के कारण कंपनी कार्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है। गौरतलब है कि कोरबा जिले में कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम पताढ़ी के समीप लैंको अमरकंटक पावर प्लांट स्थित है। यहां कंपनी की 300-300 मेगावाट की दो इकाईयां है। लगभग 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन यहां से होता है। अडानी समूह द्वारा अधिग्रहित किए जाने के बाद लैंका पावर के आर्थिक समस्याओं से मुक्त हो जाने की संभावना है। लैंको पावर कंपनी पताढ़ी स्थिति संयंत्र का विस्तार करना चाहती थी। इसके लिए कंपनी ने आसपास की जमीन का भू-अधिग्रहण किया है। लेकिन आर्थिक संकट से जूझने के कारण कंपनी विस्तार को पूरी नहीं कर सकी। अब अडानी पावर के अधिग्रहण से इस संयंत्र के विस्तार की उम्मीद जगी है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले वर्षों में संयंत्र के विस्तार की दिशा में कार्य करेगी। इसके तहत लैंको में 660-660 मेगावाट की इकाईयों का निर्माण प्रस्तावित है। अडानी समूह की कंपनी ने लैंको पावर का अधिग्रहण के लिए 4101 करोड़ रुपए की डील की है। लैंको पावर अधिग्रहित करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीस के अलावा सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कोर्पोरेशन ने भी दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन बाद में पावर फाइनेंस कंपनी ने हाथ खींच लिया था। इसके बाद अधिकतम बोली लगाने के कारण अडानी समूह को लैंको पावर प्लांट मिल गया था। सौदे की अंतिम मंजूरी के लिए प्रक्रिया भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के समक्ष विचाराधीन थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SA W vs ENG W: महिला वर्ल्ड कप 2025 में रचा गया इतिहास, पहली बार फाइनल खेले… – भारत संपर्क| जबलपुर का अरमान सिंह निकला ‘नसीर अहमद’, युवती को प्रेमजाल में फंसा की शादी;… – भारत संपर्क| Karan Arjun Cast Fees: ‘करण अर्जुन’ के लिए इस स्टार को मिली थी सबसे ज्यादा फीस,… – भारत संपर्क| JNUSU Election: ABVP ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, दो स्कूलों में काउंसलर…| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाप्रभु जगन्नाथ का लिया दर्शन लाभ: प्रदेश की सुख-समृद्धि और… – भारत संपर्क न्यूज़ …