*सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक सीएम कैंप कार्यालय में आकर लोग बता सकते हैं…- भारत संपर्क

0
*सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक सीएम कैंप कार्यालय में आकर लोग बता सकते हैं…- भारत संपर्क

 

जशपुरनगर। बगिया का मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लोगों के लिए आस का केंद्र बना हुआ है। न केवल जशपुर बल्कि अन्य जिलों के लोग भी अपने आवेदन देकर समस्याओं का समाधान पा रहे हैं।अब लोग सुबह 10 बजे से लेकर अपराह्न 3 बजे तक सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं। उनकी परेशानियों का उचित निराकरण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बगिया स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास को प्रदेश सरकार ने सीएम कैम्प का दर्जा दिया है। यहां,प्रतिदिन जनदर्शन का आयोजन किया जाता है।प्राप्त आवेदन को संबंधित विभाग को निराकरण करने के निर्देश दिए जाते हैं जिससे आम जनता को परेशानी न हो।बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जशपुर जिले के साथ दूसरे जिले से भी लोग अपनी समस्या और मांगों लेकर,यहां पहुंचते हैं।प्रवास में रहने के दौरान सीएम कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,स्वयं जनदर्शन में शामिल हो कर,लोगों की समस्या व मांगों को सुन कर,उनका निराकरण करते हैं।

*इस नंबर में कॉल कर ले सकते हैं जानकारी*

आवेदन के निराकरण के संबंध में अगर किसी को कोई जानकारी लेनी हो तो मुख्यमंत्री कैम्प ऑफिस बगिया के दूरभाष नंबर 07764 250061 एवं 07764 250062 में कॉल कर के जानकारी ली जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायगढ़ के युवा उद्योगपतियों और सामाजिक महिलाओं को प्रदेश के कई नगरों में मिला… – भारत संपर्क न्यूज़ …| जिम बिना जाए पेट हो जाएगा अंदर, घर पर करें ये पांच एक्सरसाइज| सड़क पर खड़ी ट्रक से बाइक की हुई टक्कर, चालक घायल, ट्रक चालक गाड़ी छोड़ हुआ फरार – भारत संपर्क न्यूज़ …| *प्रियंवदा सिंह जूदेव बनी राज्य महिला आयोग की सदस्य, मुख्यमंत्री विष्णुदेव…- भारत संपर्क| आर्मी बेस वर्कशॉप में बड़ा हादसा, कर्मचारी पर गिरा बोफोर्स तोप का भारी भरकम… – भारत संपर्क