अशोकनगर में मोहन यादव को अचानक देख लोग चौंके, CM ने सरकारी योजनाओं का लिया … – भारत संपर्क

0
अशोकनगर में मोहन यादव को अचानक देख लोग चौंके, CM ने सरकारी योजनाओं का लिया … – भारत संपर्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक अशोकनगर जिले के ग्राम मढ़ी महिदपुर में पहुंचे. जिसके बाद वहां के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर एकदम से चौंक गए. लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. मुख्यमंत्री बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे ग्राम सभा की जनसुनवाई में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने सरपंच, पंचों और ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव के विकास कार्यों पर खुलकर बात की.
मुख्यमंत्री यादव ने साफ कहा कि सरकार का मकसद सिर्फ आदेश जारी करना नहीं, बल्कि जमीन पर योजनाओं का असली असर देखना और समझना है. उन्होंने ग्रामीणों से सीधे सवाल किया क्या आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है? क्या कोई समस्या है? समस्याएं सुनते ही उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए.

प्रदेश भर में नियमित रूप से दौरे करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्णय लिया है कि इसी तरह प्रदेश भर में नियमित रूप से दौरे करेंगे, ताकि वे सीधे आम लोगों तक पहुँच सकें, उनकी समस्याएं सुन सकें और उनका त्वरित निराकरण कर सकें.
सीएम यादव का मानना है कि इससे सरकार और जनता के बीच मजबूत विश्वास का सेतु बनेगा, और योजनाएं वाकई धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू हो सकेंगी।यह कदम निश्चित रूप से ग्रामीण मध्य प्रदेश के लिए एक नई शुरुआत साबित होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।- भारत संपर्क| जा रही है सर्दियां, कंबल से लेकर गर्म कपड़ों को रखने के टिप्स| *कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के परिवार को मिला ‘सुरक्षा कवच’: शहीद निरीक्षक…- भारत संपर्क| Viral Video: टिकट चेकिंग के दौरान स्टेशन से अचानक गायब हुआ बंदा, भीड़ के बीच शख्स ने…| T20 World Cup 2026 Points Table: इटली ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ा, टी20 वर्ल्… – भारत संपर्क