अशोक वाटिका नहीं खुला तो लोगों का भड़का आक्रोश – भारत संपर्क

0

अशोक वाटिका नहीं खुला तो लोगों का भड़का आक्रोश

कोरबा। आवश्यक सुधार के नाम से नगर निगम द्वारा बंद की गई अशोक वाटिका 9वें दिन खुली जरूर, लेकिन तब जबकि यहां पहुंचे लोगों ने अधिकारियों को कई कॉल किये। हालांकि इस प्रक्रिया में भी 40 मिनट लग गए। नाराजगी के बीच लोगों ने वाटिका का भ्रमण किया। उम्मीद है कि शाम को वाटिका खुलेगी और फिर कुछ नौटंकी हुई तो हंगामे के आसार भी बन सकते हैं।

भले ही सुधार के बहाने 20 मार्च से नगर निगम ने अशोक वाटिका को बंद कर रखा था, लेकिन असली कारण बताया जा रहा है कि विद्युत कनेक्शन काटे जाने के चक्कर में सबकुछ झमेला हुआ। इसके लिए नगर निगम और अशोक वाटिका के ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। लोगों को जानकारी यही है कि इस परिसर का संचालन मूल रूप से नगर निगम कर रहा है। जबकि निगम ने दूसरी व्यवस्था बना रखी है। खबर के अनुसार लंबे समय से भुगतान संबंधी गड़बड़ी बरतने पर सीएसईबी ने पिछले दिनों यहां निरीक्षण किया और इसके साथ डिस्कनेक्शन की कार्रवाई की। विद्युत व्यवस्था से संबंधित मसले को लेकर निगम को 9 लाख रुपए से ज्यादा का नोटिस सीएसईबी कोरबा जोन के द्वारा दिया गया है। बिजली व्यवस्था छिन्न-भिन्न होने से अशोक वाटिका की कार्यप्रणाली पर दुष्प्रभाव पड़ रहे थे। वाटिका के बंद होने की नोटिस की अवधि 27 मार्च को समाप्त हो चुकी है, इसलिए इसे खुलना चाहिए। नियत समय पर गेट बंद मिला पाए जाने के बाद लोगों ने अधिकारियों को कॉल करना शुरू किया। वहां से आश्वासन प्राप्त हुआ और पूरे 40 मिनट के बाद वाटिका को खोला जाना संभव हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JNUSU Election: ABVP ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, दो स्कूलों में काउंसलर…| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाप्रभु जगन्नाथ का लिया दर्शन लाभ: प्रदेश की सुख-समृद्धि और… – भारत संपर्क न्यूज़ …| क्या ढाका में पाकिस्तान बनाएगा ISI सेल? जनरल मिर्जा की यात्रा के बाद… – भारत संपर्क| बच्चे के पेट में हो गए हैं कीड़े, ये देसी चीजें दिलाएंगी इससे छुटकारा| हाईवे पर मछलियों की लूट, कानपुर में मछली लदी पिकअप पलटी, गांव वाले बाल्टी म… – भारत संपर्क