पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन…- भारत संपर्क

0

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने को लेकर दबाव बनाने और समझौता नहीं करने पर उसके चरित्र पर ही लांछन लगाने के आरोप की शिकायत के बाद इस बार युवक से जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की घटना को अंजाम देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस कर्मी राजेश कंवर एवं अन्य पुलिस कर्मियों पर यह गंभीर आरोप प्रकाश चित्रकार पिता ध्रुव चित्रकार निवासी पानी टंकी बांकी मोंगरा ने लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से करते हुए पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया है कि वह 17 फरवरी को बांकी मोंगरा गजरा ग्राउण्ड (मेला स्थल) में अपनी मोटर सायकल को पूर्व से खड़े अन्य वाहनों के पास खड़ा किया था। उसी दौरान बांकी थानें में पदस्थ कुछ पुलिस कर्मी राजेश कंवर एवं अन्य आए और उसके खड़े मोटरसायकल को जबरन बिना कारण बताए उठा ले गए, जबकि उसी स्थान पर और भी कई वाहन खड़े थे। उसमें केवल उसके ही वाहन को उठाया गया। जब पीड़ित ने उनसे मेरे मोटर सायकल को उठाने का कारण पूछा और विडियो बनाने का प्रयास किया तो राजेश कंवर एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौज, धक्का-मुक्की करते हुए मेरा मोबाईल को भी छिनने की कोशिश की गई। उसके साथ घटित घटना का वीडियो भी उपलब्ध है। ज्ञात हो कि उक्त मेला स्थल पर कहीं पर भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था नही है, जिसके कारण उसके द्वारा पूर्व से खड़े वाहनों के साथ उसने भी अपना वाहन खड़ा किया था। पीड़ित ने बताया कि संबंधित पुलिस कर्मी राजेश कंवर तथा उनके साथ अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा उसके साथ किए गए इस प्रकार की घटना से वह काफी भयभीत है। उसने आशंका जताई है कि कि उनके द्वारा कभी भी उसके साथ कोई घटना घटित की जा सकती है। पीड़ित ने अपने साथ अभद्रता करते हुए, धक्का-मुक्की, मोबाईल छिनने की कोशिश करने वाले राजेश कंवर एवं अन्य पुलिस कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। पुलिसकर्मी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही है। इसके बाद भी कठोर कार्रवाई नहीं किए जाने से हौसले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस कर्मी पर कार्रवाई नहीं किए जाने और बढ़ती दबंगई ने बांकी मोंगरा पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस कप्तान मामले में क्या एक्शन लेते हैं।

अनाचार पीड़िता पर समझौता का दबाव फिर चरित्र पर लांछन का लग चुका है आरोप

प्रधान आरक्षक राजेश कंवर का यह कोई पहला कारनामा नहीं है। इससे पहले अनाचार पीड़िता पर समझौता करने को लेकर दबाव बनाने और समझौता नहीं करने पर उसके चरित्र पर ही लांछन लगाने का संगीन आरोप राजेश कंवर पर लग चुका है। इस बात से परेशान होकर पीड़िता ने अपने साथ हो रहे प्रताड़ना की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक से लिखित में की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sarkari Naukri 2026: बिहार में 135000 से अधिक पदों पर भर्ती, शिक्षा-स्वास्थ्य…| Sushmita Sen नहीं, ‘मैं हूं ना’ के लिए ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद, Farah Khan ने… – भारत संपर्क| भारतीयों का हेल्दी नाश्ता ‘पोहा’ फैक्ट्री में कुछ ऐसे होता है तैयार, जानें पूरा…| पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन…- भारत संपर्क| ब्लैक फिल्म लगाकर चलना पड़ा महंगा- भारत संपर्क