पुलिस की तत्परता से बची नाबालिग की जान, पुल से नीचे छलांग…- भारत संपर्क

0

पुलिस की तत्परता से बची नाबालिग की जान, पुल से नीचे छलांग लगाने की कर रही थी कोशिश

कोरबा। जिले में पुलिस की तत्परता से एक नाबालिग लड़की की जान बच गई। लड़की सुसाइड करने के लिए हसदेव नदी पर बने पुल से नीचे छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच पुलिस की नजर उस पर पड़ गई और पुलिस ने लड़की को बचा लिया। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, नाबालिग काफी देर से भवानी मंदिर के पास दर्री डैम पर बने पुल पर घूम रही थी। वो बहुत ज्यादा रो रही रही थी और मोबाइल पर भी किसी से बात कर रही थी। राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्हें उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका हुई।इसके बाद लोगों ने दर्री थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची। इधर तब तक लड़की पुल से छलांग लगाने ही वाली थी कि पुलिसकर्मी ने उसका हाथ पकड़ लिया, फिर उसे पुल पर खींचा गया। वो काफी रो रही थी, पुलिस ने उससे घटना के पीछे की वजह पूछी, तो उसने कुछ पारिवारिक विवाद की जानकारी दी है।पुलिस ने लड़की को काफी समझाया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर उन्हें भी समझाया गया। इसके बाद लड़की को उन्हें सौंप दिया गया। इस तरह से दर्री थाना पुलिस की सजगता से नाबालिग की जान बच गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: 1 से 5 नवम्बर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी शानदार प्रस्तुतियां – भारत संपर्क न्यूज़ …| *हिमालय में गूँजी जशपुर की गूंज: आदिवासी युवाओं ने जगतसुख पीक पर खोला नया…- भारत संपर्क| Noida Traffic Advisory: नोएडा में कल रूट देखकर घर से निकलें, रन फॉर यूनिटी … – भारत संपर्क| किडनैप, मर्डर और फिर बवाल… 24 साल पुराना गोलू अपहरणकांड, जिसमें जल उठा था…| Shreyas Iyer ने हेल्थ अपडेट शेयर किया, सोशल मीडिया पर दी जानकारी – भारत संपर्क