Premanand Maharaj To Rajpal Yadav: ‘जीवन में दुख और पैसों की समस्या…’… – भारत संपर्क

0
Premanand Maharaj To Rajpal Yadav: ‘जीवन में दुख और पैसों की समस्या…’… – भारत संपर्क
Premanand Maharaj To Rajpal Yadav: 'जीवन में दुख और पैसों की समस्या...' प्रेमानंद जी महाराज ने राजपाल यादव को दी थी ये सलाह

श्री प्रेमानंद जी महाराज और राजपाल यादव

Premand Maharaj To Rajpal Yadav: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव करोड़ों रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. पैसे ना होने कारण उन्होंने जेल में सरेंडर कर दिया है. इसी बीच राजपाल यादव और लोकप्रिय संत श्री प्रेमानंद जी महाराज की एक मुलाकात का वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है. जिसमे राजपाल को महाराज जी ने बड़ी और अहम सलाह दी थी. वीडियो देखने के बाद अब कई लोग ये भी कह रहे हैं कि प्रेमानंद जी महाराज को पहले ही राजपाल यादव पर आने वाले संकट का आभास हो गया था.

करीब दो महीने पहले ही राजपाल यादव ने अपने कुछ करीबी लोगों के साथ वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में जाकर उनसे मुलाकात की थी. इस दौरान अपनी बातों से राजपाल ने महाराज जी और उनके साथियों को जमकर हंसाया था. वहीं प्रेमानंद जी महाराज ने भी राजपाल यादव को भगवान, भक्ति और अध्यात्म से जुड़ी खास और अहम बातें बताई थीं. उन्होंने कहा था कि हर घड़ी में हर समय में भगवान का नाम जपते रहे, किसी भी परिस्थिति में खुद को टूटने ना दें, हालातों से लड़ें, न कि उनके सामने हार माने.

प्रेमानंद महाराज ने राजपाल से कही थी ये बात

प्रेमानंद जी महाराज ने राजपाल से कहा था, ”जीवन का तो लाभ यही है बच्चा कि हमारा मन भगवान से जुड़ा रहे. जीवन में विपत्तियां, दुख, अपनों से बिछड़ना और ऐसी परिस्थितियां आती हैं कि जीना मुश्किल हो जाता है. अर्थ (पैसों) की समस्या, रिश्तों में समस्या, हमारी इन समस्याओं में हमको जो संभाल सके वो केवल भगवान हैं. इंसान तो ऐसा है कि आप खाते-पीते हैं अच्छे हैं तो आपसे हाथ मिलाएगा. लेकिन, आप कल समस्या में फंस जाएंगे तो किनारा कर लेगा. सोचते हैं कि वो हमसे बात ना कर लें, कुछ कह न दें.”

ये भी पढ़ें: 5 करोड़ के चक्कर में जेल में बंद राजपाल यादव के पास कितनी दौलत? नेटवर्थ उड़ा देगी होश

‘हालातों से लड़ना सीखो, हारना नहीं…’

अभिनेता से महाराज जी ने आगे कहा था, ”समस्याओं में केवल भगवान साथ देते हैं. इसलिए भगवान का नाम जपो, स्मरण करते रहो, जीवन को आनंदमय बनाओ. हर हालात, दुख से लड़ना सीखो, हारना नहीं.” आगे महाराज जी ने कहा था, ”हर समस्या में मजबूत रहिएगा, टूटना मत. भगवान को याद कीजिएगा वो बहुत मदद करते हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खाने में खजूर, धोबी का काम…जेल के भीतर कैसी है इमरान खान की जिंदगी? – भारत संपर्क| Premanand Maharaj To Rajpal Yadav: ‘जीवन में दुख और पैसों की समस्या…’… – भारत संपर्क|   गन लेकर दहशत फैलाने सोशल मीडिया पर बनाया रील, वायरल होते ही घर पहुंच गई पुलिस, किया… – भारत संपर्क न्यूज़ …| NEET UG 2026: नीट यूजी के लिए अप्लाई करते समय न करें ये गलतियां, वरना पड़ेगा…| गाजियाबाद: फेल नहीं हुई थीं सुसाइड करने वाली तीनों बच्चियां… फिर क्यों छो… – भारत संपर्क