*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का वर्चुअली…- भारत संपर्क

0
*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का वर्चुअली…- भारत संपर्क

 

 

जशपुरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग से जशपुर जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कांसाबेल तहसील के ढूढरूडांड का वर्चुअली भूमिपूजन किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ग्राम ढुढरूडांड़, विकासखंड कांसाबेल और आदिवासी विद्यार्थियों की अच्छी शिक्षा के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने झारखंड से देश में वर्चुअली तौर पर 1726.2 करोड़ की लागत के 40 एकलव्य आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण और 1108.2 करोड़ की लागत के 25 भवनों का शिलान्यास भी किया। इनमें से छत्तीसगढ़ के 04 एकलव्य आवासीय भवनों का लोकार्पण और 03 का शिलान्यास शामिल है।अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डीडीसी सालिक साय ने ढूढरूडांड में प्रतीकात्मक तौर पर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के सार्थक सन्देश के साथ आम का पौधा का रोपण भी किया। झारखंड से वर्चुअली तौर पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत के लोगों को आज की परियोजनाओं के लिए बधाई दी और कहा की महात्मा गांधी की जनजातीय कल्याण के प्रति दृष्टि और विचार हम सबके लिए काफी महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी ने माना कि भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब जनजातीय समाज तेजी से आगे बढ़े।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज झारखंड की पावन धरती से 80 हजार करोड़ से अधिक लागत की विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये योजनाएं आदिवासी समाज के विकास के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों के प्रति प्राथमिकता का प्रमाण है।

*नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लासेस, लैब जैसी सुविधाएं होंगी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में*

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ढूढरूडांड के निर्माण के लिए 36.60 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। वर्तमान में इस विद्यालय का संचालन बटाईकेला में की जा रही है, जिसमें 300 बच्चे अध्ययन कर रही है। विद्यालय को आधुनिक तरीके से बनाया जायेगा। यहां पर छात्र-छात्राओं के लिए स्मार्ट क्लासेस, लैब, हॉस्टल की सुविधा होगी। इस अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के ढूढरूडांड में डीडीसी सालिक साय,गणेश जैन,आलोक सारथी,केशव पांडे, घनश्याम अग्रवाल,एसडीएम बगीचा ओंकार यादव,सीईओ जय गोविंद गुप्ता, बी ई ओ गोपाल राम,मंडल संयोजक संजय चंद्रा,अशोक धुत,कमलेश लकड़ा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किन से मिल रहा इकोनॉ​मी को सपोर्ट, सामने आई फाइनेंस…- भारत संपर्क| Chhath 2025: छठ पर घर से 1700 km दूर वैभव सूर्यवंशी, जानिए कहां गए? – भारत संपर्क| बेसनिया मेथी का सौंधा स्वाद सर्दियों में करें एंजॉय,ये रही आसान रेसिपी| RSSB Rajasthan VDO Exam 2025: राजस्थान वीडीओ परीक्षा 2 नवंबर को, जानें कब आएगा…| रायगढ़ में सनसनी: ट्रिनिटी ग्रैंड होटल में गेल इंडिया के GM तेजकुमार बड़ा की संदिग्ध… – भारत संपर्क न्यूज़ …