अटल आवास के मकानों में गहराई सीपेज की समस्या- भारत संपर्क

0

अटल आवास के मकानों में गहराई सीपेज की समस्या

कोरबा। नगर निगम के वार्ड नंबर 14 पंद्रह ब्लॉक का अटल आवास चौतरफा समस्याओं से घिरा हुआ है। बारिश के दिनों में मकानों की छत पूरी तरह से जर्जर हो गई, जिससे सिपेज होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं एक तरफ मरम्मत कर दिया गया है, जबकि दूसरी तरफ को ऐसा ही छोड़ दिया गया है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि से इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। निगम प्रशासन की उदासीनता से नगर निगम के वार्ड नंबर 14,15 ब्लॉक अटल आवास में रहने वाले लोग काफी परेशान है। अटल आवास काफी जर्जर हो गया है,जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आवास की मरम्मत को लेकर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि बारिश होने के कारण छत का प्लास्टर नीचे गिर रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अटल आवास की मरम्मत के लिए आश्वासन दिया गया था, लेकिन वादा अब तक पूरा नहीं हो सका है, जिससे लोग काफी आक्रोशित है। अटल आवास के जर्जर होने से सिपेज की समस्या भी लोगों को काफी परेशान कर रही है। इसके साथ ही यहां पर और भी कई तरह की समस्याएं मौजूद जिसके समाधान को लेकर किसी तरह की गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो लोग आन्दोलन का मन बना रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral: बच्चे को ट्रेन में मिला मां जैसा प्यार, वीडियो देखकर आपका भी बन जाएगा दिन| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से…- भारत संपर्क| परेश रावल का ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होना PR स्टंट था? अक्षय कुमार ने खुद बता दिया… – भारत संपर्क| Redmi Note 14 SE 5G से Moto G86 तक, अगले हफ्ते बाजार में तहलका मचाने आ रहे ये 3… – भारत संपर्क| बिलासपुर में “सिपाही रक्षासूत्र” कार्यक्रम — कारगिल विजय…- भारत संपर्क