गिट्टी खदान व क्रेशर प्लांट के लिए हुई जनसुनवाई, ग्रामीणों…- भारत संपर्क

0

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम – पंचायत सरमा में शनिवार को गिट्टी खदान व क्रेशर प्लांट के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने जनसुनवाई का आयोजन किया। इस मौके पर उपस्थित अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल से ग्रामीणों ने कहा कि गांव में प्रदूषण नहीं होना चाहिए। इसे रोकने के लिए लिए ठोस उपाय किए जाने चाहिए। गौण खनिज से जो भी रॉयल्टी मिलती है, उससे गांवों का विकास होना चाहिए। पसान तहसील के सरमा में कंपनी और क्रसिंग की उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष 100 से 420 टन की जा रही है। इसी तरह तनेरा में कंपनी की उत्खनन क्षमता 50 हजार 48 टन प्रति वर्ष के लिए सुनवाई की गई। ग्रामीणों ने कहा कि जो भी मापदंड हैं, उसे पूरा किए बिना अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इस मौके पर क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी के साथ सरपंच प्रमिला मरपच्ची, सरमा सरपंच शिवकुमार उइके, पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Randhir Kapoor: ‘मुझे गोद ले लो…’ अमीर बेटियां करिश्मा-करीना से मांगी थी पिता… – भारत संपर्क| Viral Video: इसे कहते हैं असली टैलेंट! बुजुर्ग महिला ने अपनी सिंगिंग से हर किसी को…| Raigarh: डॉ. आर. पटेल हॉस्पिटल के सर्जन्स का कमाल: एक ही मरीज में दो अलग-अलग हिस्सों… – भारत संपर्क न्यूज़ …| अमेठी-प्रतापगढ़ हाइवे पर बड़ा हादसा, चलती कार पर गिरा भारत पेट्रोलियम का पोलब… – भारत संपर्क| कब और कैसे बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल? आयु्र्वेद से जानें कारण और उपाय