छत के गमले में बैठा था अजगर, किया गया रेस्क्यू- भारत संपर्क

0

छत के गमले में बैठा था अजगर, किया गया रेस्क्यू

कोरबा। जिले के 15 ब्लॉक झरना पारा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। स्थानीय लोगों ने एक घर की छत पर करीब 8 से 10 फुट लंबा अजगर साँप देखा। अचानक इतने बड़े साँप को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने तुरंत सर्प मित्र उमेश यादव को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र टीम मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित काबू में किया। सर्प मित्र ने बताया कि अजगर भूखा था और बारिश के मौसम में अक्सर यह खुले इलाकों या घरों के पास दिखाई देते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का जहर नहीं होता पर यह अपने शिकार की दम घोटकर मारने की क्षमता रखता है। साँप को पकडऩे के बाद वन विभाग को सूचित करके सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया। तब जाकर मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम का आभार जताया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कभी भी घर या खेतों के आसपास साँप दिखाई दे तो घबराएँ नहीं, साँप को नुकसान न पहुँचाएँ और तुरंत स्नेक रेस्क्यू या वन विभाग को सूचना दें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Asia Cup 2025 Points Table: भारत के बाद पाकिस्तान की भी सुपर-4 में एंट्री, … – भारत संपर्क| Jr NTR vs Ram Charan: जूनियर NTR या राम चरण, RRR का कौन सा सुपरस्टार है ज्यादा… – भारत संपर्क| द्वितीय किश्त प्राप्त आवासों को 20 अक्टूबर तक करें पूर्ण:…- भारत संपर्क| छत के गमले में बैठा था अजगर, किया गया रेस्क्यू- भारत संपर्क| बाइक से शराब तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर सायकल और शराब जप्त – भारत संपर्क न्यूज़ …