Raigarh: जैन चेरिटेबल ट्रस्ट ने लोकगायिका आरती सिंह को “कला एवं…- भारत संपर्क

0
Raigarh: जैन चेरिटेबल ट्रस्ट ने लोकगायिका आरती सिंह को “कला एवं…- भारत संपर्क

रायगढ़। चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नारी शक्तियों का किया सम्मान। मातृ दिवस के अवसर पर छतीसगढ़ क्लब सिविल लाइन मुख्य मंत्री निवास के दरबार हॉल में महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं
कार्यक्रम में श्वेता उपाध्याय साहित्य के क्षेत्र में ,मीनल तिवारी पत्रकारिता ,  कामनी बावनकर शिक्षा, प्रियंका मिश्रा पचोरी अनुसंधान, श्यामा साहू समाज सेवा, अनुपमा तिवारी पर्यावरण,डॉ. भारती शांडिल्य चिकित्सा,डॉ. गीता साहू चिकित्सा, डॉ. निलिमेश शोनेंद्र चिकित्सा, इंदु प्रभा साहू महिला सशक्तिकरण ,कु. गीतांजलि पंकज खेल, क. एम.काव्या पशु सेवा , रायपुर पुलिस संगीत ग्रुप को संगीत एवं कला के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम में रायगढ़ शहर की बेटी छत्तीसगढ़ की सुमधुर लोकगायिका आरती सिंह को “कला एवं संस्कृति” के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। वहीं आरती सिंह का सम्मान होने से रायगढ़ के कला विरादरी भी गौरवान्वित हुए हैं। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमलेश जैन-ट्रस्टी (श्रीमती चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट), प्रीति डुमरे राजवैद्य आकाशवाणी,दूरदर्शन एवं छतीसगढ़ी फ़िल्म कलाकार, सुदीप जैन समाज सेवी ,पीयूष जैन,नीता जैन सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्या,हेमलता यादव ,सीमा वर्मा ,तुलसी श्रीवास , उषा निषाद – छतीसगढ़ डिफैंस अकादमी दीपक झा , रूपेंद्र साहू उपस्थित रहे व कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. भूमिका तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Career in Teaching: बीएड की जगह डीएलएड की क्यों बढ़ रही है डिमांड? जानें क्या है…| मालवा अंचल के किसानों को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात, 17 सितंबर को धार में आगम… – भारत संपर्क| Asia Cup: टीम इंडिया की प्रैक्टिस में हो गया साफ, संजू सैमसन को नहीं मिलेगी… – भारत संपर्क| Nepal Protest: काठमांडू में हिंसक आंदोलन का खेल पर भी असर, नेपाल-बांग्लादेश का मैच… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास…- भारत संपर्क