Raigarh: आदर्श भारती शिक्षण समिति के द्वारा वृहद वृक्षारोपण…- भारत संपर्क

0
Raigarh: आदर्श भारती शिक्षण समिति के द्वारा वृहद वृक्षारोपण…- भारत संपर्क

रायगढ़। “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत् आदर्श भारती शिक्षण समिति किरोडीमल नगर द्वारा संचालित स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने आज राज्य सरकार के स्लोगन – “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत् ग्राम परसदा जाकर तीन सौ विभिन्न किस्म के पौधों का रोपण किया। मुख्य रूप से नीम, देशी आम, आंवला, सागौन, मुनगा, पीपल प्रजाति के पौधों को रोपित किया। साथ ही समिति प्रबंधन ने उसके व्यवस्थित देखभाल की भी जिम्मेदारी ली है।


आदर्श भारती स्कूल सी.बी.एस.ई. बोर्ड, आदर्श भारती स्कूल सी.जी. बोर्ड, हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के स्काऊट गाईड, एन.सी.सी., कृषि विज्ञान विषय एवं बायोलाॅजी के 200 छात्र-छात्राओं ने इसमें बडे़ उत्साह से भाग लिया।
समिति के चेयरमेन विजय कुमार अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी को विस्तार से बताया कि आज वर्तमान समय में क्यों पौधों का रोपण एवं उनका संरक्षण आवष्यक है, उन्होंने कहा कि लगातार बिगड़ते पर्यावरण एवं वायु तथा जल प्रदूषण से बचाव का एकमात्र उपाय बड़े पैमाने पर वृक्षों का रोपण एवं उनकी देखभाल है।

इस दौरान समिति के चेयरमेन विजय कुमार अग्रवाल, सचिव अनुजराम सिदार, कोषाध्यक्ष प्रणय कुमार अग्रवाल, सी.बी.एस.ई. की प्राचार्या प्रियंका जैन, सी.जी. बोर्ड से प्रधानपाठिका द्वय रजनी सिंह, कलिता बिसेन, स्काउट गाइड प्रभारी जानकी सिंह ठाकुर, कृषि विज्ञान प्रभारी गजेन्द्र पटेल एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने अपनी अपनी माँ के नाम एक पेड़ रोपित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rekha Dance Video: 5-5 दिग्गज एक साथ! रेखा के साथ माधुरी, उर्मिला, विद्या ने… – भारत संपर्क| *केंद्रीय महिला एव बाल विकास मंत्री से मिली राज्य महिला आयोग की सदस्य…- भारत संपर्क| क्या शहबाज-मुनीर दुनिया को धकेल रहा परमाणु युद्ध की ओर, एटम विहीन पाकिस्तान की उठी… – भारत संपर्क| Asia Cup 2025 Points Table: सुपर-4 में पहुंचीं ये चार टीमें, जानें पॉइंट्स … – भारत संपर्क| *breaking news:- सचिव पर लगाए गए आरोपों में नया मोड़, पत्नी ने ही पति को…- भारत संपर्क