Raigarh: नई योजना में बहुत सी त्रुटियां व महात्मा गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेसियों… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
Raigarh: नई योजना में बहुत सी त्रुटियां व महात्मा गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेसियों… – भारत संपर्क न्यूज़ …

 

 

जी राम जी योजना के विरोध कांग्रेस ने किया विशाल प्रदर्शन

रायगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी परिपत्रानुसार भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को निरस्त कर जी राम जी के नाम से एक विधेयक पेश कर आनन फानन में संसद में पास करवा लिया जो काफी चिंताजनक व सुनियोजित कदम है आज इसका विरोध करने हेतु पूरे देश में धरना प्रदर्शन हो रहा है रायगढ़ के स्थानीय गांधी प्रतिमा के पास पूरे जिले के कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर अध्यक्ष द्वय नगेंद्र नेगी एवं शाखा यादव के नेतृत्व में सरकार की इस अन्यायपूर्ण नीति के विरुद्ध हुंकार भरी । विदित हो कि यह कोई सामान्य विधायी प्रक्रिया नहीं है ,बल्कि एक सोची समझी राजनीतिक चाल है,जिसका उद्देश्य एक ऐतिहासिक ,अधिकार आधारित जनकानून को कमजोर करना और भारत के प्रतिष्ठित कल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी का नाम और उनके मूल्यों को मिटाने का राजनीतिक प्रयास है।

आज इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सभी वरिष्ठ जनों जिसमें दीपक पांडे,जगदीश मेहर, संतोष राय, निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया,वासुदेव यादव, राकेश पांडे , रानी चौहान, हरेराम तिवारी,संजय देवांगन,लोकेश साहू, संपति सिदार, रिंकी पांडेय,नरेश जायसवाल, नारायण घोरे ठंडाराम बेहरा एवं अन्य वरिष्ठजनों ने अपने विचार व्यक्त कर धरना कार्यक्रम को संबोधित कर नए कानून की पुरजोर शब्दों में निंदा की और कहा भाजपा द्वारा इस महत्त्वाकांक्षी किसान मजदूर और कमजोर वर्ग के लिए उम्मीद की किरण बनी मनरेगा योजना से गांधी जी के नाम हटाने व वि बी जी राम जी का नाम देकर लोगों को गुमराह किए जाने व योजना से छेड़छाड़ कर उसके विभिन्न लाभों से ग्रामीणों को वंचित करने का दुस्साहसिक प्रयास अति निंदनीय है।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा  भारत में लागू एक रोजगार गारंटी योजना है इस विषय पर संबोधित करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि मनरेगा को 5 सितम्बर 2005 को कांग्रेस पार्टी की सरकार ने विधान द्वारा अधिनियमित किया गया। यह योजना प्रत्येक वित्तीय वर्ष में किसी भी ग्रामीण परिवार के उन वयस्क सदस्यों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराती है जो प्रतिदिन 220 रुपये की सांविधिक न्यूनतम मजदूरी पर सार्वजनिक कार्य-सम्बंधित अकुशल मजदूरी करने के लिए लागू हुई थी जिसे भाजपा ने नाम और स्वरूप बदल कर संसद में पारित करवा दिया जिसमें काम के दिन बढ़ा दिए लेकिन कितने दिन काम देंगे कोई गारंटी नहीं दी गई व साथ ही दैनिक वेज केंद्र व प्रदेश के हिस्से के कारण योजना के खटाई में जाने का पूर्वानुमान दिखाई पड़ता है।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि जी राम जी योजना मनरेगा को कमजोर करेगी और मजदूरों के अधिकारों को प्रभावित करेगी। इस योजना से राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा और मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं मिलेगा मनरेगा का नाम बदल कर जी राम जी योजना के नाम पर लागू होने से मजदूरों को कई दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। योजना के तहत रोजगार के दिनों की संख्या बढ़ाई गई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह रोजगार नियमित और समय पर मिलेगा या नहीं। इसके अलावा, योजना के तहत मजदूरी का भुगतान बायोमीट्रिक और आधार आधारित होगा, जिससे मजदूरों को अपने काम के लिए भुगतान मिलने में समस्या हो सकती है।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने अपने संबोधन में मनरेगा की जगह नाम बदल कर जी राम जी करने वाली केंद्र सरकार से दो टूक शब्दों में कहा कि जिस योजना को लागू करने में कांग्रेस की मंशा गरीब मजदूर व ग्रामीण पिछड़े किसान वर्ग को रोजगार मुहैया कराने की थी और जिसे लागू करने में प्रबुद्ध वर्गों से जानकारों से एक प्रक्रियाबद्ध तरीके से मसौदा तैयार करने में एक वर्ष का समय लगा था उस योजना को बीजेपी सरकार द्वारा नाम बदलकर आनन फानन में महज एक दिन में सदन से अपने तानाशाही अंदाज से महात्मा गांधी जी का नाम हटाकर व योजना के मूल स्वरूप में छेड़छाड़ कर पारित करवा लेने का हम कांग्रेसजन सड़क से लेकर संसद तक तब तक विरोध करेंगे जब तक पूर्व मनरेगा योजना कानून पुनः लागू नहीं किया जाता। नेगी ने कहा भाजपा द्वारा जबरिया देश के लोगों के साथ अन्याय व आहत करने वाला कोई भी कानून हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।धरना कार्यक्रम का संचालन विकास शर्मा ने किया।

आज इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदीश मेहर, संतोष राय अनिल शुक्ला,,दीपक पांडे वसु यादव ,सलीम नियारिया जानकी काटजू , हरेराम तिवारी, विकास ठेठवार,संजय देवांगन ,राकेश पांडेय, यतीश गांधी, विकास शर्मा ,रानी चौहान, रिंकी पाण्डेय,संपति सिदार, बासु प्रधान संदीप अग्रवाल,विनोद कपूर, आशीष चौबे , लोकेश साहू, आशीष जायसवाल , नारायण घोरे मुकुंद पटनायक, रूपेंद्र शर्मा लता खूंटे ,रंजना पटेल, मंजु सिंह ,अरुण चौहान सत्यप्रकाश शर्मा,रवि पांडे, संजय चौहान, लक्ष्मी साहू, अजहर हुसैन ,नवाब शारदा गहलोत ,वसीम खान, प्रमोद रतन , अनवर ,गणेश अग्रवाल, नाजिर ,सुरेश गुप्ता, मिर्जा बैग, संतोष चौहान, आरिफ ,संजय देवांगन, मिलन मिश्रा ,मिंटू मसीद,मदन महंत, नरेश जायसवाल,अरविंद साहू,दुष्यंत देवांगन,राजू चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीबीएसई का फैसला : 2026 से 12वीं की कॉपियों का होगा डिजिटल मूल्यांकन, OSM सिस्टम…| निकांत जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, HC ने भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का माम… – भारत संपर्क| *श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन जशपुर में उमड़ा भक्तिरस, धूमधाम से निकली…- भारत संपर्क| चीन में दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैवल मूवमेंट, लूनर न्यू ईयर के दौरान यात्रा करेंगे 9.5… – भारत संपर्क| बिहार के बौद्ध सर्किट में भागलपुर की ‘ग्रैंड एंट्री’… नालंदा-बोधगया के…